भारत विकास परिषद, सुंदरनगर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

 भारत विकास परिषद, सुंदरनगर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

अजय सूर्या सुंदरनगर :


भारत विकास परिषद, सुंदरनगर द्वारा आज सिविल अस्पताल, सुंदरनगर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध करवाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सुंदरनगर श्री अमर सिंह नेगी रहे। उन्होंने भारत विकास परिषद, सुंदरनगर की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

कार्यक्रम में मनाली स्वीट्स के प्रबंध निदेशक श्री सुरेन्द्र सेन, समाजसेवी श्री दलीप सेन तथा श्री उमेश गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

भारत विकास परिषद, सुंदरनगर के अध्यक्ष शिवांश सोनी ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की सेवा करने का आह्वान किया।

शिविर के सफल आयोजन में परिषद के महासचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष करण अग्रवाल तथा परिषद के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर