थाना ज्वाली क्षेत्र में दो महिलाओं की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में जांच जारी
थाना ज्वाली क्षेत्र में दो महिलाओं की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में जांच जारी
नूरपुर : विनय महाजन /
थाना ज्वाली क्षेत्र के गांव घेली में दो महिलाओं, शकुंतला देवी एवं उनकी पुत्री प्रिया की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में की जा रही जांच के क्रम में आज पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्र का पुनः गहन निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कोई भी विषैला पदार्थ, रासायनिक पदार्थ, दवा की शीशी अथवा अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई । इस दौरान एसडीपीओ ज्वाली द्वारा भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर तथ्यों का सत्यापन किया गया l जांच के दौरान एक गवाह द्वारा मृतकों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सामग्री पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की गई जिसे नियमानुसार जब्ती मेमो के माध्यम से कब्जे में लिया गया है । उक्त सामग्री में एक हस्तलिखित पत्र, मृतका की हस्तलिपि वाला नोटबुक, एक मोबाइल फोन तथा अन्य आवश्यक भौतिक साक्ष्य शामिल हैंl दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विसरा सुरक्षित रूप से प्राप्त किए जा रहे हैं । समस्त भौतिक साक्ष्य, मोबाइल फोन तथा अन्य संबंधित सामग्री को वैज्ञानिक परीक्षण एवं विशेषज्ञ राय हेतु आरएफएसएल धर्मशाला भेजने की प्रक्रिया प्रचलित है ।वर्तमान में मामले में धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही जारी है । फोरेंसिक जांच रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । यह जानकारी जिला पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें