जल शक्ति विभाग चम्बा में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के 30 पदों पर भर्ती इच्छुक अभ्यार्थी 15 जुलाई तक करें आवेदन

 जल शक्ति विभाग चम्बा में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के 30 पदों पर भर्ती इच्छुक अभ्यार्थी 15 जुलाई तक करें आवेदन 



चम्बा, 
जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में विभिन्न जलापूर्ति एवं सीवरेज योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के पदों पर मानदेय आधार पर भर्ती की जाएगी।  
अधिशाषी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति मंडल चम्बा के अंतर्गत कुल 30 पद भरे जाएंगे, जिनमें पैरा पंप ऑपरेटर के 8 पद, पैरा फिटर के 3 पद तथा मल्टीपर्पज वर्कर्स के 19 पद शामिल हैं। पैरा पंप ऑपरेटर एवं पैरा फिटर को 7100 रुपये प्रतिमाह तथा मल्टीपर्पज वर्कर्स को 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पैरा फिटर पद के लिए अभ्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक के साथ फिटर, प्लंबर अथवा प्लंबिंग एवं सैनिटेशन ट्रेड में आईटीआई या दसवीं के साथ ऊपर बताए गये ट्रेड में कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रमाणपत्र होना आवश्यक है, जिसके लिए डिटेल्ड मार्क्स सर्टिफिकेट दिखाना होगा। पैरा पंप ऑपरेटर पद के लिए अभ्यार्थी के पास मैट्रिक के साथ इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, पंप मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर-कम-मैकेनिक अथवा संबंधित ट्रेड में आईटीआई या दसवीं के साथ ऊपर बताए गये ट्रेड में कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रमाणपत्र होना चाहिए जिसके लिए डिटेल्ड मार्क्स सर्टिफिकेट दिखाना होगा। वहीं मल्टीपर्पज वर्कर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने आवेदन आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 15 जुलाई तक कार्यालय समय के दौरान अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति मंडल, चम्बा के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अभ्यार्थियों के लिए बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), चरित्र प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र अभ्यार्थियों का स्किल टेस्ट/फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि केवल उन्हीं अभ्यार्थियों को सूचित की जाएगी जिनके आवेदन पूर्ण एवं सही पाए जाएंगे। जल शक्ति विभाग ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर