केमिस्ट एसोसिएशन ने एसपी नूरपुर से की मुलाकात, दवा विक्रेताओं की समस्याओं पर हुई चर्चा
केमिस्ट एसोसिएशन ने एसपी नूरपुर से की मुलाकात, दवा विक्रेताओं की समस्याओं पर हुई चर्चा
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर-जसूर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक नूरपुर इलमा अफरोज से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दवाई विक्रेता एसोसिएशन की ओर से उन्हें शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के केमिस्टो ने आज बैठक के दौरान जिला नूरपुर एसपी से क्षेत्र के दवा विक्रेताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की l एसपी इलमा अफरोज ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में नूरपुर और जसूर क्षेत्र के अनेक दवा विक्रेता भी मौजूद रहे।एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के सकारात्मक सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के समन्वय की अपेक्षा जताई। इस मामले में कुछ सामाजिक संस्थाओं का भी पत्रकारों से यह कहना था कि क्षेत्र में ऑनलाइन के माध्यम से अवैध रूप में दवाई का बिजनेस हो रहा है जिस पर अंकुश लगाया जाएl इस प्रकार की ऑनलाइन दवाइयां जिनका व्यापार करियर के माध्यम से होता है उसे पर नारकोटिक्स टीम अपनी पेनी नजर रखें l यह कारोबार बाहरी राज्यों से एक कुकर्मुतो के रूप में बढ़ रहा हैl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें