राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोत की कोठी में मिड-डे मील कार्यकर्ता के पद हेतु आवेदन आमंत्रित

 राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोत की कोठी में मिड-डे मील कार्यकर्ता के पद हेतु आवेदन आमंत्रित


चंबा, 2 जुलाई

शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोत की कोठी में मिड डे मील कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति मधु बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि मिड डे मील योजना के अंतर्गत कार्यों के सुचारू संचालन हेतु ग्राम पंचायत-वार्ड के पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी अपना आवेदन-पत्र दिनांक 6 जुलाई तक आवश्यक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियों सहित स्कूल प्रबंधन समिति, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोत की कोठी के नाम प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान बीपीएल अथवा निम्न आय वर्ग से संबंधित परिवारों के अभ्यार्थियों, विधवा, परित्यक्ता अथवा अन्य निराश्रित महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त ऐसे परिवारों के अभ्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी, जिनका कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत न हो। अभ्यार्थी का संबंधित ग्राम पंचायत अथवा स्थानीय निकाय के वार्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा।
अभ्यार्थियों को आवेदन-पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां संलग्न करनी होंगी। 
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यार्थी राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोत की कोठी में संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर