खखरियाना स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित
खखरियाना स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्य, बालिका शिक्षा के महत्व, लैंगिक समानता तथा समाज में बेटियों के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य नीशा देवी, विद्यालय स्टाफ, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षिका सुमित्रा ठाकुर तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें