भाजपा के पूर्व मंत्री दिले राम की पुत्रवधु व पूर्व विधायक नकबिहनू राम की पोती कुमारी पूजा बनी पंचायत समिति अध्यक्ष


 भाजपा के पूर्व मंत्री दिले राम की पुत्रवधु व पूर्व विधायक नकबिहनू राम की पोती कुमारी पूजा बनी पंचायत समिति अध्यक्ष 

अजय सूर्या सुंदरनगर मंडी - धनोटू विकास खण्ड की पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव 30 जून को उपमंडलाथिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी व धनोटू विकास खण्ड के अधिकारी मनमोहन शर्मा 

की देख रेख में सम्पन हुए। जिसमें धनोटू विकास खण्ड के पंचायत समिति के सभी 16 सदस्य मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए पंचायत समिति महादेव वार्ड से कुमारी पूजा व पंचायत समिति सलवाहन वार्ड से उर्मिला कुमारी ने नामांकन भरा। उर्मिला कुमारी के नामांकन में खामियां रहने के उर्मिला कुमारी का नामांकन रद्द हो गया जिसके कारण कुमारी पूजा निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चयन हो गया।बताते चलें कुमारी पूजा भाजपा के पूर्व मंत्री दिले राम की पुत्रवधु है व 1962-1967 तक सुंदरनगर से रहे पूर्व विधायक नकबिहनू राम की पोती है। पंचायत समिति के ढावण वार्ड से पार्वती देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। धनोटू पंचायत समिति के अध्यक्ष कुमारी पूजा व पार्वती देवी उपाध्यक्ष को भाजपा समर्थित बताया जा रहा है। इस अवसर पर नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने कुमारी पूजा, पार्वती देवी बधाई दी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े से धनोटू विकास खण्ड की पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इसमें स्थानीय ग्राम पंचायत महादेव के प्रधान वीरेन्द्र कुमार, उपप्रधान शारदा देवी, वेद प्रकाश, महादेव मंडल के अध्यक्ष संदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर