राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिध्यानी में गठित हुई नई स्कूल प्रबंधन समिति

 राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिध्यानी में गठित हुई नई स्कूल प्रबंधन समिति


अजय सूर्या रिवालसर 27 जून। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिध्यानी में शनिवार को विद्यालय की नई स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विद्या सागर को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान तथा विजय कुमार को उपप्रधान चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के हित में विद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएगी।

बैठक में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी, अभिभावक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ