कुम्मी के ऐतिहासिक घट्टा मेले का दंगल के साथ भव्य समापन, हजारों लोगों ने लिया आनंद

 कुम्मी के ऐतिहासिक घट्टा मेले का दंगल के साथ भव्य समापन, हजारों लोगों ने लिया आनंद



बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कुम्मी में आयोजित ऐतिहासिक एवं पारंपरिक तीन दिवसीय घट्टा मेले का रविवार को विशाल दंगल के साथ भव्य समापन हुआ। चार पंचायतों—कुम्मी, छातड़ू, खांदला और चतरौर—का यह संयुक्त मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता, धार्मिक आस्था और भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरा। समापन अवसर पर हजारों लोगों ने मेले में पहुंचकर रोमांचक कुश्ती मुकाबलों और पारंपरिक आयोजनों का भरपूर आनंद लिया।

समापन समारोह में गोड़ा-गागल वार्ड से जिला परिषद सदस्य अनील सैनी उर्फ डिपल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नैना माता मेला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुम्मी के उपप्रधान राजकुमार, ग्राम पंचायत खांदला की प्रधान अनीता कुमारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनील सैनी ने घट्टा मेले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की सराहना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने दंगल कमेटी को 5,100 रुपये तथा नैना माता मंदिर के लिए 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

तीन दिनों तक चले इस पारंपरिक मेले में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, खेल परंपरा और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले के सफल समापन के साथ ही क्षेत्रवासियों ने अगले वर्ष इसे और अधिक भव्य एवं आकर्षक रूप में आयोजित करने का संकल्प लिया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ