संदेश

नूरपुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फतेहपुर के रैहन चौक पर युवक से 6.28 ग्रांम चिट्टा बरामद

चित्र
फतेहपुर के रैहन चौक पर युवक से 6.28 ग्रांम चिट्टा बरामद फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ते कस्बा रैहन के मुख्य चौक पर पुलिस ने एक युवक से 6.28 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए मामला दर्ज किया है । इस बारे सोमवार सुबह दस बजे  प्रेस रिलीज जारी करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान उक्त कार्रवाही को अंजाम दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान शमशेर सिंह पुत्र जगीर सिंह निबासी नजदीक रोड़ कस्बा रैहन के रूप में हुई है । एसपी अशोक ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को आने बाले समय में और अधिक गति दी जाएगी।

नियमों को ठेंगा:रात भर बज रहे डीजे

चित्र
  नियमों को ठेंगा:रात भर बज रहे डीजे शाहपुर(जनक पटियाल):-   माननीय कोर्ट के आदेशों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बेखौफ डीजे बजाया जा रहा है। इसके चलते आम जनता के साथ-साथ बोर्ड की परीक्षा दे रहे बच्चों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में  डीजे बंद करवाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा  है। हालांकि  शाहपुर पुलिस ने डीजे संचालकों पर रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर कार्रवाई भी की है, लेकिन इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों के डीजे संचालकों पर दिखाई नहीं दे रहा है।  शादियों का मौसम हो ओर शादी में डीजे न हो तो शादी का मजा किरकिरा हो जाता है, परंतु देर रात तक डीजे पर ऊंची आवाज में बजने वाले गाने रोगियों के लिए हानिकारक साबित होते हैं। शादी समारोह आयोजकों व डीजे वालों की मनमर्जी के चलते कोई भी इन्हें रोक पाए यह संभव नहीं।  कोर्ट के आदेशों के तहत केवल रात दस बजे तक ही डीजे को चलाने की अनुमति है। ग्रामीण क्षेत्रों में डीजे वाले फुल आवाज पर डीजे को देर रात तक चला रहे है और किसी की क्या मजाल की इन्हें रोक सके। लोग डीजे के शोर...

बर्ड सैंचुरी एरिया में हो रही अवैध खेती: पर्यावरण प्रेमी

चित्र
बर्ड सैंचुरी एरिया में हो रही अवैध खेती: पर्यावरण प्रेमी फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- आपको बता दें उपमण्डल जवाली के सीमावर्ती गठुतर क्षेत्र में बर्ड सैंचुरी एरिया में पाबन्दियों के बाबजूद कुछ लोग अबैध तरीके से खेती कर रहे हैं। जिस पर पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा ने पल्ली में प्रेसवार्ता कर बर्ड सैंचुरी एरिया में हो रही खेती को तुरन्त रुकबाने के लिए विभागीय अधिकारियों को चार दिन का समय दिया है । साथ ही प्रेमी ने कहा कि अगर उक्त समय दौरान बिभाग द्वारा कोई भी कार्रवाही नही की गई तो  उक्त मामले को वीडियोग्राफी सहित माननीय उच्च न्यायलय व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष ले जाया जाएगा । इस मौके पर उजागर सिंह भी उनके साथ रहे ।

मुख्यमंत्री 18 जनवरी को ज्वाली में करेंगे करोड़ो रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

चित्र
मुख्यमंत्री 18 जनवरी को ज्वाली में करेंगे करोड़ो रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास नूरपुर(ज्वाली):-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 18 जनवरी के प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज कार्यक्रम स्थल खेल मैदान ज्वाली का दौरा किया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।  कृषि मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उपस्थित रहने तथा अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों तथा योजनाओं का ब्यौरा अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण,शिक्षा तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को शिलान्यास तथा उद्घाटन से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।  कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री 18 जनवरी को सुबह 11:30 बजे हरिपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 11:50 बजे बासा में 3.20 करोड़ से निर्मित वाइल्डलाइफ इन्फॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 12:25 बजे मुख्यमंत्री जरोट में गज्ज खड्ड पर 86.34 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने बता...

रिक्की जरियल का नया गाना "चर्चे" हुआ रिलीज़

चित्र
रिक्की जरियल का नया गाना "चर्चे" हुआ रिलीज़ नूरपुर (ज्वाली):-   हिमाचल के ज्वाली क्षेत्र से रिकी जरयाल जिनका पंजाबी सॉन्ग "चर्चे"  जो यूट्यूब चैनल BadFella records पर रिलीज हुआ है। रिकी जरयाल काफी समय से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हैं व काफी समय और मेहनत के बाद इन्होंने अपना गाना निकाला है। ये गाना पंजाब के साथ साथ हिमाचल में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। आने वाले समय में रिकी जरयाल हिमाचली कल्चर को प्रमोट करने के लिए भी मेहनत कर रहे हैं। आने वाले समय में हिमाचली गाने भी इस हिमाचली गबरू की आवाज़ में सुनने को मिलेंगे। गाना सुनने के लिए क्लिक करें। 👈

प्रेसवार्ता कर पहाड़ियों के अस्तित्व को बचाने की अपील

चित्र
प्रेसवार्ता कर पहाड़ियों के अस्तित्व को बचाने की अपील फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा ने बुधवार दोपहर बाद दो बजे पल्ली में प्रेसवार्ता कर क्षेत्र की पहाड़ियों के अस्तित्व को बचाने की प्रशासन से अपील की है । उन्होने कहा जिस धरती को हम माँ का दर्जा देते है आज उसी धरती से मिट्टी को बेचा जा रहा है, जोकि काफी चिंतनीय है। इतना ही नहीं अब तो पहाड़ियों का अस्तित्व भी मिटाया जा रहा है । उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र की पहाड़ियों के अस्तित्व को बचाने के लिए नियमों के तहत बनती कार्यवाही करें। अन्यथा उन्हें मजबूरी में माननीय उच्च न्यायलय में जनहित याचिका दायर करनी पड़ेगी ।

काँगड़ा-वैली डलहौजी टूरिज्म कॉरिडोर महत्पूर्ण प्रोजेक्ट: पठानिया

चित्र
काँगड़ा-वैली डलहौजी टूरिज्म कॉरिडोर महत्पूर्ण प्रोजेक्ट: पठानिया शाहपुर:- उपमुख्य सचेतक ने आज जिला काँगड़ा व चम्बा के लोगों के  लिए एवं  पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट काँगड़ा-वैली डलहौजी टूरिज्म कॉरिडोर जोकि मकलोडगंज डल लेक से डलहौजी तक बनाया जाना  प्रस्तावित है का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लगभग 45 करोड़ से बनाये जाने वाला यह प्रोजेक्ट आमजन के साथ साथ  पर्यटकों के लिया  वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री द्वारा जिला काँगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने में अहम कड़ी साबित होगी। उपमुख्य सचेतक ने बताया कि इसके बन जाने से जहाँ पर्यटक यहाँ की सुन्दर वादियों व दर्शनीय स्थलों को नजदीक से निहार सकेंगें वहीं  पर धर्मशाला-डलहौजी का सफर 45 किलोमीटर कम हो जाएगा ।  उन्होंने जिला चम्बा के धुलारा ,काथला,लाम, बोह,नोहली रिडकमार, सल्ली,कुठारना,करेरी,घेरा का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने धारकंडी की विभिन्न पंचायतों में लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने बताया कि धारकंडी में लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न...

द मनेई क्रिकेट लीग का खिताब हरनेरा टीम के नाम

चित्र
 द मनेई क्रिकेट लीग का खिताब हरनेरा टीम के नाम शाहपुर(जनक पटियाल):- शाहपुर विधानसभा के तहत चंगर क्षेत्र के मनेई में मनेई युवा क्लब द्वारा  3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ।जिसमें कुलदीप डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि  तो नरदेव गुलेरिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष विशाल चौधरी ने बताया कि 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 10 के करीब टीमों ने भाग किया। जिसमें पहला सेमीफाइनल कुंजू टीम व  बमलहरी टीम के बीच खेला गया।जिसमें बमलहरी टीम ने मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई।वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ठाकुरद्वारा की टीम व हरनेरा की टीम के बीच हुआ। जिसमें हरनेरा की टीम विजेता रही।  वहीं फाइनल मुकाबला बम लहरी टीम व हरनेरा की टीम के बीच हुआ जिसमें हरनेरा की टीम विजेता व बमलहरी टीम उपविजेता रही। वहीं मुख्यतिथि द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी ,मैडल व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।वहीं मुख्यतिथि कुलदीप डोगरा ने बताया कि मनेई के युवाओं द्वारा एक अच्छी पहल की गई।उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस...

अधिकारी खुद फंसे अपने ही बुने हुए मक्कड़जाल में: पर्यावरण प्रेमी

चित्र
अधिकारी खुद फंसे अपने ही बुने हुए मक्कड़जाल में: पर्यावरण प्रेमी फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- आपको बता दें पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा ने रविवार करीब 11 बजे पल्ली में प्रेसवार्ता कर बताया कि अधिकारी खुद अपने ही बुने हुए मक्कड़जाल में फंसते जा रहे हैं । उन्होने कहा पौंग सैंचुरी एरिया में हो रही अबैध गतिबिधियों का मामला माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के ध्यान में लाया गया था ।जिस पर माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की प्रधान खँडपीठ ने सबंन्धित अधिकारियों से कुछ जरूरी कागजात उपलब्ध करबाने के निर्देश दिए थे । लेकिन अधिकारी पुख्ता कागजात नहीं दे पाए। जिस पर माननीय नेशनल ग्रीन  ट्रिब्यूनल की प्रधान खँडपीठ ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आखिरी मौका दिया है । अब देखना यह है कि मांगे गए पुख्ता कागजात अगली सुनबाई दौरान अधिकारी पेश कर सकते हैं या नही ।कहा अधिकारी खुद के बनाये हुए मक्कड़जाल में फंसते दिख रहे हैं।

स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली की जा रही आरंभ: केवल सिंह पठानिया

चित्र
स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली की जा रही आरंभ: केवल सिंह पठानिया  शाहपुर:-  दि गाइड पब्लिक स्कूल शाहपुर के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि युवा पीढ़ी का बेहतर भविष्य  गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च उच्च से  लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।   उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके।  उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी को परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन सारे समाज के लिये खतरा बन चुका है। सरकार प्रदेश से नशे को जड़ से उखाड़ने के लिये गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश से नशे और इस कारोबार में संलिप्त लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिये टास्क फोर्स का गठन करने का फैसला लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशे के कारोबार से ज...

हिमाचली गायक राज जेरी ने चंडीगढ़ में मचाई धमाल।

चित्र
हिमाचली गायक राज जेरी ने चंडीगढ़ में मचाई धमाल। शाहपुर(जनक पटियाल):-   हिमाचली लोकगायकी में अपने गानों से प्रदेश भर में डंका बजाने वाले तेरा मेरा लग्न फेम प्रसिद्ध गायक राज जेरी का चण्डीगढ़ में लाइब शो हुआ। जोकि चंडीगढ़ प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से ये लाइब शो आयोजित करवाया गया था। जिसमे शिव भजन से शुरुआत की गई और उसके बाद एकाएक प्रस्तुतियां देकर प्रशंसकों को नाचने पर विवश कर दिया। आपको बता दें कि बचपन में ही संगीत के शौकीन राज जेरी खुद गाने लिखते हैं, उन्हें कंपोज करते हैं और गाते है। साल  में उन्होंने पहला गाना 'सोलधे दा हार' 2018 में रिलीज किया। शुरुआती दौर में अधिक सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद 2019  में रिलीज गीत 'गुजरो' ने उन्हें घर-घर लोगों के दिलों तक पहुंचा दिया। उंसके बाद गुजरो:2 और इसके बाद तेरा मेरा लग्न गाने को हर किसी की जुबान पर गुनगुनाने को मजबूर कर दिया। आज लोअर हिमाचल का कोई ही ऐसा गांव बचा हो जहां शादी समारोह में राज जेरी का गाना न बजता हो। राज जेरी ने बचपन से ही लोकगीतों को रूह में उतारना शुरू कर दिया था। जागरण म्युजिक ग्रुप में गीत-संगीत की बारी...

पुलिस ने तियारा में सिद्धपुर के युवक को 166.98 ग्राम चरस के साथ पकड़ा।

चित्र
पुलिस ने तियारा में सिद्धपुर के युवक को 166.98 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। शाहपुर(जनक पटियाल):- जिला पुलिस द्वारा नशा माफिया के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत बीती रात एक युवक से  चरस वरामद की है जानकारी कर मुताबिक स्थानीय पुलिस ने गांव तियारा में मैदान में वैठे व्यक्ति  की सन्देह के आधार पर तलाशी ली तो 166.98 ग्राम चरस वरामद की गई।  आरोपी की पहचान छोटू राम पुत्र विजय कुमार निवासी गांव सिद्धपुर डाकघर तत्तवानी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी काँगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि  आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

'सेव अर्थ' फाउंडेशन नामक संस्था ने 200 पौधे किए वितरित

चित्र
'सेव अर्थ' फाउंडेशन नामक संस्था ने 200 पौधे  किए  वितरित  ज्वाली (राजेश कतनौरिया):- सामाजिक सेवा अपने आप में ईश्वरीय सेवा है और समाज का प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करना अपने आप में सेवा-भाव की पराकाष्ठा को सिद्ध करता है। 'सेव अर्थ' फाउंडेशन नामक संस्था पौधारोपण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक समरसता व उत्तरदायित्व के भाव को पिछले कुछ वर्षों से निभाती चली आ रही है।   संस्था के माध्यम से आज दिनांक 12 जनवरी को भरमाड़ पंचायत में पौधारोपण संबंधी अभियान को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे वितरित किए गए। पौधों को किस तरह से रोपना है, कैसे इनका पोषण करना है, इन विषयों पर भी स्थानीय जनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक बृजेश पठानिया, कृष्णा देवी, रंजीत सिंह, डिंपी, हरबंस, राजेश कुमार , महिनदर सिंह , मिलखी राम  ,देव राज , खंडू राम , आशा देवी, सुदेश कुमारी और सुभाष चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

लिटिल फ्लाबर पब्लिक स्कूल दुराना में मनाया गया वार्षिकोत्सव

चित्र
लिटिल फ्लाबर पब्लिक स्कूल दुराना में मनाया गया वार्षिकोत्सव  शाहपुर (जनक पटियाल):-  लिटिल फ्लाबर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुराना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें कुलभूषण कुमार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य  मुख्यतिथि तो करतार चंद सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालित कर व सरस्वती वंदना के साथ हुई।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा पहाड़ी,पंजाबी , हरियाणवी ,गुजराती गानों पर  प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी,साथ ही मोबाइल के दुष्प्रभावों व नशे के विरुद्ध नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूकता सन्देश दिया।साथ नवदुर्गा ग्रुप द्वारा डांस के माध्यम से मां के रूपों को दिखाया। साथ ही कल्कि अवतार को लघू नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया।  वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि स्कूल को चले हुए 20 वर्ष हो गए है। जिस में 55 के करीब स्कूल के छात्र भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे है साथ ही 22 के करीब  डाक सेवा तथा 5 छात्र भा...

अध्यापकों के साथ साथ अब बच्चे भी जाएंगे एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश : केवल सिंह पठानिया

चित्र
अध्यापकों के साथ साथ अब बच्चे भी जाएंगे एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश : केवल सिंह पठानिया डढम्ब-ललेटा-टुन्डु-वणुमहादेव सड़क के निर्माण पर 11.32 करोड़ रुपये व्यय होंगें शाहपुर:-   प्रदेश के साधारण परिवारों से संबंध रखने वाले बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रदेश में कई नवीन पहल की हैं। राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। अध्यापकों के साथ साथ अब बच्चों की भी एक्सपोजर विजिट के लिए विदेशों में भेजा जा रहा है। शहीद अजय सिंह चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटेच्छ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए स्थानीय विधायक व उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने यह उद्गार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण उत्सव उसकी प्रगति का एक प्रतीक माना जाता है। विद्यालय के अध्यापकों एवं बच्चों के लिए इस उत्सव का विशेष स्थान होता है। इस समारोह में एक ओर तो विद्यार्थियों को पारितोषिक दिए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इस उत्सव से विद्यालय के जीवन में एक नई स्फू...

नगर पंचायत में शामिल करने पर पंचायत ढन व फारियां की जनता में आक्रोश।

चित्र
 नगर पंचायत में शामिल करने पर पंचायत ढन व फारियां की जनता में आक्रोश। जवाली (अमित गुलेरिया):-   ग्राम पंचायत ढन व पंचायत फारियां के वार्ड ठंगर को नगर पंचायत जवाली में शामिल करने पर प्रदेश सरकार व कृषि मंत्री चंद्र कुमार के खिलाफ लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर है।   लोगों ने उनकी पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल करने का जोरदार विरोध किया है। उक्त पंचायतों के लोग सोमवार को अशोक कुमार, स्वरूप कुमार, साबिर सिंह, शुकरु देवी, हुकमी देवी, मनोज कुमार, ममता देवी, ज्योति बाला, गोरखी राम, अनीता देवी सहित सैकड़ों लोग मंत्री चंद्र कुमार के घर के बाहर एकत्रित हुए और जोरदार विरोध किया। लोग अपनी बात को लेकर मंत्री चंद्र कुमार के पास गए लेकिन मंत्री ने उनकी बात को नहीं सुना। गुस्साए लोगों ने बाहर निकलते ही मंत्री चंद्र कुमार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।  लोगों ने कहा कि हम काफी गरीब हैं तथा पुश्तैनी कार्य करके व दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। नगर पंचायत के भारी-भरकम टैक्सों को भरना हमारे बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में पानी के नलों पर म...

स्कूलों को बच्चों के समग्र विकास पर जोर देना चाहिए : केवल पठानिया

चित्र
स्कूलों को बच्चों के समग्र विकास पर जोर देना चाहिए   : केवल पठानिया शाहपुर ( जनक पटियाल ):-     स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित रखना ही शिक्षण संस्थानों का लक्ष्य नहीं होना चाहिए अपितु उनके समग्र विकास को केंद्र में रखकर संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण की दिशा में स्कूलों को कार्य करना चाहिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेहलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए क्षेत्र के विधायक व उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने यह उद्गार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर समाज और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोई स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ेगा तो कोई कृषि, विज्ञान, कला और सेवा, आदि के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देगा। केवल ने कहा कि देश और समाज को इनकी सेवाओं का लाभ तक होगा जब विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले इन विद्यार्थियों का संपूर्ण व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। उन्होंने कहा कि इसलिए स्कूलों  को बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण के लिए उनक...

बड़ोह स्कूल के बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के टिप्स

चित्र
  बड़ोह स्कूल के बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के टिप्स शाहपुर(जनक पटियाल):-  राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोह के बच्चों को आपदा से निपटने के गुर भी सिखाए गए। इसमें करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह जानकारी एसडीआरएफ के डीएसपी सुनील राणा ने देते हुए बताया कि एसडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण को लेकर विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है ताकि बच्चे आपदा प्रबंधन में दक्ष हो सकें। उन्होंने कहा कि फछात्रों को प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआरए खोज एवं बचाव, पट्टी बांधने की तकनीक, रस्सी में गांठ लगाना तथा विविध बचाव तरीके और अग्निशमन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।    उन्होंने कहा कि बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी होना अत्यंत जरूरी है ताकि वे अपने अपने क्षेत्रों के आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण बच्चों में जिम्मेदारी की भावना, लचीलापन और आपात स्थिति के दौरान निर्णायक रूप से कार्य करने की क्षमता को बढ़ावा देकर उन्हें सशक्त बनाता है।   उन्होंने कहा कि...

मोहटली रैंप में एक महिला के घर आई उसकी बहन से 21.72 ग्राम चिट्टा बरामद

चित्र
मोहटली रैंप में एक महिला के घर आई उसकी बहन से 21.72 ग्राम चिट्टा बरामद  फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  आपको बता दें पुलिस थाना डमटाल के तहत पड़ते मोहटली रैंप में पुलिस ने एक महिला के घर आई उसकी बहन से 21.72 ग्राम चिट्टा बरामद कर मामला दर्ज किया है । इस बारे बुधवार दोपहर बाद 3 बजे जानकारी देते हुए SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहटली रैंप की महिला मलकी पत्नी राकेश कुमार के घर की तलाशी ली इस दौरान उसके घर आई उसकी बहन रेणु बाला पत्नी काला राम निबासी मुहल्ला प्रेमनगर सुजानपुर जिला पठानकोट के कब्जे से 21.72 ग्राम चिट्टा बरामद कर ऊक्त आरोपिता को हिरासत में ले लिया है । बताया पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को आने वाले समय में और गति दी जाएगी।

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में यौन उत्पीड़न पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन

चित्र
राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में यौन उत्पीड़न पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन नूरपुर (नगरोटा सूरियां):-     राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में सोमवार को छात्र एवं छात्राओं के लिए यौन उत्पीड़न पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस सत्र का आयोजन महाविद्यालय की एंटी-सेक्शुअल हरासमेंट कमेटी द्वारा किया गया। पूर्व में केवल छात्राओं को ही जागरूक किया जाता है किंतु इस बार महाविद्यालय ने नई पहल करते हुए छात्रों को भी जागरूक किया। प्रथम सत्र में छात्राओं को यौन उत्पीड़न, इसके विभिन्न प्रकार और इससे संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को इस दौरान एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति शिक्षित करना था। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के सत्र भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर और जागरूक बन सकें। द्वितीय सत्र में लड़कों को जागरूक किया। महावि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: