स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली की जा रही आरंभ: केवल सिंह पठानिया

स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली की जा रही आरंभ: केवल सिंह पठानिया 

शाहपुर:-  दि गाइड पब्लिक स्कूल शाहपुर के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि युवा पीढ़ी का बेहतर भविष्य  गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च उच्च से  लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।  

उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके।  उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी को परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।

 उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन सारे समाज के लिये खतरा बन चुका है। सरकार प्रदेश से नशे को जड़ से उखाड़ने के लिये गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश से नशे और इस कारोबार में संलिप्त लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिये टास्क फोर्स का गठन करने का फैसला लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को बेनकाब करने के लिये समाज, पुलिस का सहयोग करे, ताकि युवा पीढ़ी को बचाया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियो को नशे से दूर रहने का आहवान किया। 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल खोलें जाएगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा बेहतर सुविधा मिल सके। इसके साथ ही गुणात्मक शिक्षा के लिए स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली शुरू की जा रही है।

इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । उन्होंने शिक्षा व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर चेयरमैन द गाइड पब्लिक स्कूल रविंद्र सिंह वजीर, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, कीर्त सिंह सोहल प्रिंसिपल आईटीआई,एसडीओ जलशक्ति बिभाग, रजाक मोहम्मद, एसडीओ बिजली बिभाग विक्रम सिंह,एसएचओ करतार सिंह ठाकुर, वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बरयाम सिंह ठाकुर, रिटायर विधानसभा सेक्टरी गवर्धन सिंह, रिटायर डिप्टी डायरेक्टर बलजीत सिंह,रिटायर सीएमओ सुशील शर्मा,रिटायर प्रिंसिपल स्वरूप सम्याल, अध्यक्ष शहरी विकास शाहपुर काँग्रेस उत्तम चाम्बियाल, पूर्व प्रधान कर्ण परमार,अजय पंकिल,स्वरूप जम्वाल,डॉक्टर श्री कांत लगवाल,कपिल महाजन,सुभाष चंद,आदि गणमान्य व्यक्ति और अन्य विभागों के अधिकारी गण मोजूद रहे।

  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी