अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना की बैठक आयोजित I विभिन्न विकास कार्यों बारे प्रतिपुष्टि व चर्चा I

 अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना की बैठक आयोजित I विभिन्न विकास कार्यों बारे प्रतिपुष्टि व चर्चा I


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में जिला दंडाधिकारी कार्यालय में सांसद आदर्श ग्राम योजना की बैठक का आयोजन किया गया I जिसमें कुल्लू जिले की गाहर पंचायत में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी I सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गाहर पंचायत में 118 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली थी, जिसमें से 72 विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं अथवा पूर्ण होने की कगार में हैं, जिन्हें मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा I जिनमें बिजली की एच टी लाइन में तारें डालना व बी एस एन एल के टावर के अधूरे काम को पूरा करना आदि शामिल हैं I कुछ विकास कार्य पूर्ण होने के बाद भी बजट की कमी व अनापत्ति प्रमाण पत्र के उपलब्ध न होने से अभी तक पोर्टल पर नहीं चढ़े हैं I शेष बचे 46 विकास कार्य जो 2023 में आई आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे और बजट की कमी के चलते रुके हैं उन्हें सांसद आदर्श ग्राम योजना से बाहर करने बारे आगामी कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया I बैठक में 5 फ़रवरी, 2025 को पुलिस विभाग द्वारा गाहर पंचायत में एक दिवसीय सजगता कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया I इस बैठक में जिला परियोजना अधिकारी, जयवंती ठाकुर, पुलिस उप-अधीक्षक राजेश कुमार, गाहर पंचायत प्रधान रोहित वत्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे 

I

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।