शिमला से महाकुंभ स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस हाइड्रा क्रेन से टकराई

शिमला से महाकुंभ स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस हाइड्रा क्रेन से टकराई

शिमला समाचार

शिमला:-  हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रही एक बस कौशांबी के कनवार मोड़ हाईवे पर हाइड्रा क्रेन से टकरा गई। हादसे के समय बस में कुल 32 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


यह हादसा शाम 6:30 बजे हुआ, जिससे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक कौशांबी और एसडीएम सिराथू पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया तथा यातायात बहाल किया। इस घटना ने कुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में चिंता बढ़ा दी है।


हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में बविता पत्नी सुरेंद्र(45), नीला देवी पत्नी विंध्यसागर (60), चंद्रकला पत्नी बाबूराम शास्त्री (60), पार्वती पत्नी नंदलाल (62), सीता देवी पत्नी तेजराम (55), कविता पत्नी मनोहर शर्मा (47), विमला देवी पत्नी सालिगराम (58), दयापति पत्नी देवीचंद्र (54), ममता पुत्री देवीचंद्र (30), आषवी पुत्री अंकितराज (25), बाबूराम पुत्र दयाराम (65), मीना शर्मा पत्नी महेंद्र शर्मा (48), महेंद्र शर्मा पुत्र लेखराज (50), रूपराम पुत्र राज कुमार(40) , लेखराज पुत्र दिलकराम (51), बब्लू पुत्र दिलेर राम (39), लीला देवी पत्नी विद्यासागर (60), ममता शर्मा पत्नी नरेश कुमार (50), नर देवी शर्मा पत्नी गुच्ची राम (45), गोदावरी देवी पत्नी किशन लाल (70), धनपति देवी पत्नी देवी लाल (65), पविता देवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार (20), तुलसीराम पुत्र कुंतराम (75), रुपराम पुत्र राजकुमार (40) हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर