आज का दिन इन राशियों के जातकों के लिए परेशानी व समस्‍या वाला होगा

आज का दिन इन राशियों के जातकों के लिए परेशानी व समस्‍या वाला होगा 


मेष : मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या वाला हो सकता है. आज ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी के साथ आपकी अनबन होने से नुकसान हो सकता है. आज का दिन मिश्रित फलकारक है और बेहतर होगा कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. 

वृष : वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या वाला रहेगा और आज आपको अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी से विवाद हो सकते हैं. शाम के वक्‍त आपको सामाजिक संबंधों से लाभ होगा. नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है. परिवार में सभी के साथ मेलजोल बढ़ेगा.

मिथुन : मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा. आज नौकरी और कारोबार में आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं. आज आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे. कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, आप मेहनत करके हर काम में सफलता पा सकते हैं. रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ खुशी में बीतेगा.

कर्क : कर्क राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे. किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपने काम पर फोकस करें. आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी. आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे. धन और करियर के मामले में आपको लाभ होगा.

सिंह : सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको शत्रुओं से दूर रहने की सलाह है. विवाद से बचने का प्रयास करें. बिना वजह की चिंताओं से आज मन परेशान होगा. नई उपलब्धियों से आपको लाभ होगा और आपको कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी. सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा. किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें.

कन्या : व्यापार में लाभ का मार्ग खुलेगा. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है. एक दूसरे पर विश्वास जमेगा और प्यार में खोए रहेंगे. काम के सिलसिले में अच्छा है. अपनी मेहनत से धन बचाएंगे.

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके पद व अधिकार में वृद्धि होगी. समस्‍याओं का अंत होगा और मानसिक रूप से अशांति दूर होगी. कहीं दूर यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. ऑफिस के काम में आपका मन कम लगेगा. कारोबार के मामले में लाभ होगा.

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लोगों को सम्‍मान प्राप्‍त होगा और आपके मन में कुछ कर दिखाने की उधेड़बुन होगी. अधिकारी वर्ग के लोगों से आपकी अच्‍छी साठ-गांठ रहेगी और आपको लाभ होगा. किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होगा. निराशाजनक विचारों से बचें. संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है.

धनु : धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका हुआ धन लाभ मिलेगा. आपके आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी और हर कार्य में सफलता मिलेगी. रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा. नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा.

मकर : मकर राशि के लोगों का दिन परेशानियों वाला हो सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है. दांपत्‍य जीवन में सरसता बनी रहेगी. पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा. दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा. आपको आज पुण्‍य कर्मों का लाभ होगा. धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी.

कुंभ : आर्थिक तौर पर दिन ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी कुछ खर्चे परेशान कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा. एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते मे सभी गलतफहमियां दूर होंगी और एक दूसरे से प्यार बढ़ेगा. काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें.

मीन : मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके धन कोष में वृद्धि होगी. आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा. किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है. किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर