राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के लिए चयनित ओशीन शर्मा रही ज़ोनल स्तर की प्रतियोगिता में विजय

राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के लिए चयनित ओशीन शर्मा रही ज़ोनल स्तर की प्रतियोगिता में विजय

शिमला समाचार

शिमला:- हमें ओशीन शर्मा पर गर्व हैं  जिसने राजस्थान विधान सभा में 24 व 25 जनवरी को आयोजित पहले राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के लिए चयनित होकर उत्तरी क्षेत्र से ज़ोनल स्तर की प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की। ओशीन को विपक्षी दल के नेता से सम्मानित किया गया, जो न केवल ठियोग के लिए अपितु हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्हें पुरे भारत से आए 250 छात्रों के साथ अपने विचारों को साझा करने का अवसर मिला, जो एक सच्चे सशक्तिकरण का अनुभव है। हम उनके आत्मविश्वास, संयम और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता पर बहुत गर्व करते हैं।

राष्ट्रीय युवा संसद में उपलब्धि अत्यंत गर्व का विषय है। इस प्रतिष्ठित मंच पर उसका चयन उसकी उत्कृष्ट वक्तृत्व कला, तर्कशीलता और ज्ञान की गहराई को दर्शाता है। उसने अपने विचारों की स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ प्रभावी ढंग से अपने तर्क प्रस्तुत किए, जिससे न केवल जजों बल्कि श्रोताओं पर भी गहरी छाप छोड़ी।

यह उपलब्धि उसकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। राष्ट्रीय स्तर पर इस मान्यता ने न केवल उसके आत्मविश्वास को बढ़ाया है बल्कि भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका की ओर संकेत भी किया है। परिवार और विद्यालय के सहयोग से उसने यह सम्मान हासिल किया है, जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित