बच्चों को टीबी के लक्षण, बचाव तथा उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी

बच्चों को टीबी के लक्षण, बचाव तथा उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी

ज्वाली समाचार

ज्वाली (राजेश कतनौरिया):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारन में खंड चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर के सौजन्य से 100 दिवसीय टी बी मुक्त अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को टीबी के लक्षण, बचाव तथा उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारन के समस्त स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने मिलकर एक जागरूकता रैली निकाली । जिसमें 'टीबी हारेगा और देश जीतेगा 'नारा लगाकर क्षेत्र वासियों को जागृत किया । इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में END TB मानव श्रृंखला बनाकर जागृति संदेश दिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर अमित, डॉ नेहा, हेल्थ एजुकेटर राजेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट जोगिंदर पाल, महिला स्वास्थ्य सेवी मलिका, को शिवानी तथा आशा कर्मी वह पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री मंजीत सिंह जी, अश्विनी , रामप्रसाद, राजेंद्र सिंह, अमित कुमार, अजय कुमार, विपिन कुमार, अनिल कुमार, मैडम शुक्ला, राजेश, गरिमा, रजनी वाला तथा जसवंत उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन