जिला कांगड़ा में यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव अंकुश पंडित ने आखिरकार कांग्रेस को अलविदा कह के भाजपा मैं प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की
जिला कांगड़ा में यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव अंकुश पंडित ने आखिरकार कांग्रेस को अलविदा कह के भाजपा मैं प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत खेल के गांव खज्जिया के निवासी कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता अंकुश पंडित ने आज भाजपा कार्यालय जसूर मे पार्टी के एक आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर की शिरकत में आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की l यह जानकारी भाजपा जिला नूरपुर के प्रधान राजेश काका ने देते हुए बताया कि इस कार्य का श्रेय भाजपा के विधायक रणवीर सिंह निक्का को जाता है जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता को भाजपा की संस्कृति में जोड़कर आज पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर के शिरकत में अंकुश पंडित को भाजपा परिवार में शामिल करवा कर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को करना झटका दियाl इस बात की भनक नूरपुर मे कांग्रेसियों को भी नहीं लगी l अंकुश पंडित जिला कांगड़ा में एक समाज सेवक और कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं जो किसी समय हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में यूथ कांग्रेस के महासचिव पद पर काफी समय तक कांग्रेस के लिए कार्य करते रहे है l अंकुश पंडित एक मधुरभाषी ब समाज सेवक के रूप में जिला काँगड़ा व में अपना एक विशेष स्थान रखते हैंl अंकुश पंडित के कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद आज भाजपा परिवार में शामिल होने के वाद क्षेत्र में कांग्रेस के लोगों में यह चर्चा जारी रही के कि कांग्रेस पार्टी में स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ता उनका दूरभाष उठाना भी पसंद नहीं करते थे इस कारण उन्हें कांग्रेस पार्टी को अलविदा करना पड़ा l इस मामले मे भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का का कहना है कि अभी तो यह टेलर है आगे देखो क्या होता है नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में कई कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके सम्पर्क मे है समय आने पर कभी भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर जल्दी भाजपा में शामिल हो सकते हैंl उन्होंने कहा कि अंकुश पंडित कांग्रेस पार्टी के अंदर कुछ भीतरी घुटन महसूस कर रहे थे जिस कारण कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहना पड़ाl उधर इस मामले में नूरपुर मे कांग्रेसके कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि अंकुश पंडित का कांग्रेस को अलविदा कहना शायद उनकी कोई मजबूरी होगी लेकिन नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को समय रहते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय महाजन के साथ एक संगठन की बैठक बुलानी पड़ेगी l काफी समय से नूरपुर में संगठन की बैठक जिस तरह पहले होती थी काफ़ी सालो से वह बंद पड़ी हैl अगर इसके बावजूद भी कांग्रेस संगठन नूरपुर में कार्यकर्ताओं की समस्या को लेकर जागरूक नहीं हुआ तो इसमें कोई शक नहीं पार्टी को और भी झटका लग सकता हैl कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी होती है l उन्होंने अजय महाजन से आग्रह किया कि उन्हें अपने भविष्य की राजनीति को कायम रखने के लिए धरातल पर जुड़े उन कार्यकर्ताओं वह आगे लाना होगा जिनका पंचायतो में जनाधार है l अभी समय है जागरूक होने का ऐसे कार्यकर्ताओं पर अंकुश लगाना होगा जिसके कारण अजय महाजन 2022 मे नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव हार गए थे लेकिन उसके बावजूद भी उनका 30000 के लगभग वोट कायम रहा ऐसे वोटरों की पहचान करें अजय महाजनl


कोई टिप्पणी नहीं