जीजीडीएसडी कॉलेज में ‘एआई फॉर आत्मनिर्भर भारत’ पर विशेष व्याख्यान
जीजीडीएसडी कॉलेज में ‘एआई फॉर आत्मनिर्भर भारत’ पर विशेष व्याख्यान
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा “एआई फॉर आत्मनिर्भर भारत: एचईआई प्री-समिट एंगेजमेंट्स टुवर्ड्स इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026” के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल (MIC) तथा ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वी क्रिएट प्रॉब्लम्स कंपनी के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर (SDE-II) श्री आदित्य शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “हाउ स्टूडेंट्स कैन लर्न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: ए गाइड टू लर्निंग पाथ्स एंड एसेंशियल टूल्स” विषय पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी किस प्रकार विभिन्न एआई टूल्स का उपयोग कर अपने अध्ययन एवं प्रोजेक्ट कार्य को सरल बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने एआई क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आईआईसी के अंतर्गत आयोजित ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के कौशल विकास और करियर निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं।
कार्यक्रम में आईआईसी सेल की अध्यक्ष सहायक प्राध्यापक डॉ. शिल्पी, उपाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार, आर एंड डी अध्यक्ष डॉ. मानेश्वर ठाकुर, आईआईसी सदस्य सहायक प्राध्यापक अनुराग शर्मा, नेहा डोगरा, डॉ. अनिता एवं डॉ. अदिति सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं