कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सिद्धपुर-घाड़ के विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर : सचिन गुलेरिया
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सिद्धपुर-घाड़ के विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर : सचिन गुलेरिया
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिद्धपुर - घाड़ के युवा जिला कांगड़ा कांग्रेस के युवा महासचिव सचिन गुलेरिया ने आज एक प्रेस बयान में कहा कि ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ के बिकास के लिये कृषि मंत्री चौधरी कुमार ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी है ! मैंने मंत्री साहब जो भी पंचायत के विकास के लिये मांगा उनहोने कभी भी मना नहीं किया ! पंचायत के विकास के लिये डंगे व रास्तों के निर्माण के लिये 32 लाख रूपये दिये हैं ! बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिये दो ट्रांसफार्मर लगवाये है ! वहीं एक लिंक सम्पर्क मार्ग पीर वावा से लेकर महाशा बस्ती के लिये भी मंत्री ने एक करोड़ रूपये सवीकृत किये है ! जिस पर लगभग 50 लाख रूपये हो चुके हैं और निर्माण कार्य जारी है ! इसके साथ साथ कोहानाल भाटी सम्पर्क मार्ग को गर्मियों मैं पक्का करने के आदेश भी मंत्री साहब विभागीय अधिकारियों को दे दिये हैं ! वहीं कोहानाल चींजपुर ,चचिंयां सम्पर्क मार्ग ही जल्द ही वन जायेंगे ! उन्होंने बताया कि सिद्बपुर- घाड़ पंचायत मैं दो ट्यूबवेलों जिनके वोर हो चुके हैं जल्द ही उनका कार्य भी शुरू हो जायेगा ! भरमाड़ - सिद्धपुर -घाड़ सम्पर्क मार्ग पर वूहल खड्ड के पुल पर बरसात के मौसम मे बार बार गड्ढा पड़ रहा था ! उसकी मुरम्मत के लिये टैंडर हो गया यह काम भी जल्द शुरू होने वाला है ! पंचायत मे 26 रास्तों के निर्माण के लिये एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है वो भी जल्द ही स्वीकृत हो जायेंगे ! उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार और यह सब कृषि मंत्री चन्द्र कुमार की देन है !


कोई टिप्पणी नहीं