नगरोटा सुरियां की छात्राओं यशिका व दिव्यांशी का काठगढ़ छात्रवृत्ति के लिए चयन - Smachar

Header Ads

Breaking News

नगरोटा सुरियां की छात्राओं यशिका व दिव्यांशी का काठगढ़ छात्रवृत्ति के लिए चयन

 नगरोटा सुरियां की छात्राओं यशिका व दिव्यांशी का काठगढ़ छात्रवृत्ति के लिए चयन


 नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

राजकीय प्राथमिक पाठशाला नगरोटा सुरिया की छात्राओं यशिका और दिव्यांशी का चयन काठगढ़ छात्रवृति के लिए हुआ है .यशिका ने इस प्रतियोगिता मे जिला भर मे प्रथम स्थान हासिल किया तथा दिव्यांशी ने चौथा स्थान हासिल किया काठगढ़ मंदिर समिति द्वारा इन बच्चियों को राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव मे सम्मानित किया जायेगा . पाठशाला के स्टाफ द्वारा इन बच्चियों को वधाई दी गई . उल्लेखनीय है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला नगरोटा सुरिया इस क्षेत्र की उत्कृष्ट पाठशाला है यहाँ पर प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है परिणाम स्वरुप कई बच्चे नवोदय विद्यालय परीक्षा तथा अन्य छात्रवृति परीक्षाओं मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैँ पाठशाला के मुख्य शिक्षक राजिंदर कुमार ने कहा कि समाज के सभी लोगों इस पाठशाला मे दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए

कोई टिप्पणी नहीं