नैना नर्सिंग कॉलेज में नारी सशक्तिकरण पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताएं आयोजित
नैना नर्सिंग कॉलेज में नारी सशक्तिकरण पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताएं आयोजित
नेरचौक : अजय सूर्या /
नागचला स्थित नैना नर्सिंग कॉलेज में 4 फरवरी को “नारी सशक्तिकरण, सशक्त भारत” विषय पर जागरूकता संगोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला अधिकारों, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में पुष्पा ठाकुर, श्यामा गौतम एवं जसवंत यादव विशेष अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. नोबल शर्मा ने की। प्रो-वीसी अनुपमा सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2024 और विकसित भारत 2047 में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाषण, रंगोली, चार्ट एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण में पलक, रंगोली में नंदिनी, चार्ट मेकिंग में जानवी और पोस्टर मेकिंग में हुसनेता-कीरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।


कोई टिप्पणी नहीं