विकसित भारत 2026-27 का बजट आत्मनिर्भर और समावेशी भारत का रोडमैप: इंदु बाला गोस्वामी
विकसित भारत 2026-27 का बजट आत्मनिर्भर और समावेशी भारत का रोडमैप: इंदु बाला गोस्वामी
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा लगातार 9वीं बार आम बजट की प्रस्तुति भारत में बढ़ते महिला नेतृत्व का बड़ा उदहारण है। प्रस्तुत विकसित भारत 2026-27 का यह बजट आत्मनिर्भरता,आर्थिक सुदृढ़ता और समावेशी विकास का रोडमैप है।
उद्योग,मैन्युफैक्चरिंग,इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए यह बजट भारत को वैश्विक निवेश और भरोसे का केंद्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।युवाओं के लिए बजट में जो प्रावधान है, उससे हर सेक्टर में इनोवेटर और क्रेअटर तैयार होंगे। जो भारत की मैन्युफैक्चरिंग शक्ति को नया रूप देगा।
सांसद महोदया ने बजट में ग्रामीण महिलाओं के लिए शी मार्ट ( सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर) योजना का स्वागत किया और कहा की अब प्रदेश कि महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए अलग से प्लेटफार्म मिलेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा होने बाले उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। सांसद महोदया ने बताया कि इससे काँगड़ा,चम्बा ,कुल्लू और जनजातीय क्षेत्रों में पैदा होने बाले स्थानीय उत्पादों और ऊनी उत्पादों को विशिष्ट मार्किट की सुविधा मिलेगी जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और राष्ट्र के विकास में सक्रिय हिस्सेदारी देंगी।
हिमाचल प्रदेश में पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ पर्वतीय ट्रेल विकसित करने की योजना से पहाड़ी क्षेत्र काँगड़ा , चम्बा , कुल्लू , लाहौल स्पीति और किन्नौर जैसे पर्वतीय जिलों में विश्व स्तरीय ट्रैकिंग और लम्बी पर्वतीय यात्रा के लिए विश्व स्तरीय आधुनिक पर्यटन ढांचा विकसित होगा। जिससे पर्यटन को नए पंख लगेंगे, नए ट्रैकिंग रूट विकसित होंगे और लम्बी पर्वतीय यात्रा के लिए देशी, विदेशी ज्यादा पर्यटक आकर्षित होंगे जिससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य में खुशहाली और आर्थिक प्रगति का नया युग शुरू होगा। उन्होंने कहा इस इससे राज्य में साल भर पर्यटकों का आना जाना बना रहेगा जिससे से होटल, टैक्सी, ट्रांसपोर्ट तथा सभी सम्बद्ध उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने बजट में राज्य के हर जिले एक गर्ल्स हॉस्टल स्थापित करने की घोषणा का स्वागत किया और कहा की रोजगार, शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय आने वाली लड़कियों को सुरक्षित , आरामदायक और किफायती आबास सुविधा मिलेगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियाँ कैरियर की एडवांसमेंट, उच्च शिक्षा के लिए अब बेझिझक शहरों का रुख कर सकेंगी।
राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने इस दूरदर्शी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया और कहा की उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में तैयार किया गया यह बजट हर तरह से ऐतिहासिक है और इस बजट में समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के चौतरफा विकास को सुनिश्चित किया गया है जिसके लिए राष्ट्र उनका आभारी है।


कोई टिप्पणी नहीं