संदेश

कुल्लू लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 28-29 जुलाई को कुल्लू दौरे पर

चित्र
  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 28-29 जुलाई को कुल्लू दौरे पर कुल्लू,  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 28 एवं 29 जुलाई को जिला कुल्लू के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को प्रातः 9:45 बजे मंत्री लारजी पहुंचेंगे। यहां वे सुचेहान-शांगढ़ सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद ट्रेहरा पुल का शिलान्यास करेंगे तथा कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। 29 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे मंत्री कुल्लू से प्रस्थान कर भुंतर-मणिकर्ण सड़क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे जरी पहुंचेंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री के इस दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ क्षेत्र में सड़क एवं पुल निर्माण से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

चित्र
  कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन कुल्लू, भूतपूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन बहुउद्देश्यीय भवन में किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता के लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत ब्रिगेडियर टी.एस. ठाकुर ने की।      इस अवसर पर कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया।       ठाकुर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दिवस कारगिल के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर है। वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में अद्वितीय शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। यह विजय पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋण कभी चुका...

4.96 ग्राम हेरोइन और नकदी के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  4.96 ग्राम हेरोइन और नकदी के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार कुल्लू,  हिमाचल प्रदेश की कुल्लू जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लंकाबेकर क्षेत्र में चार युवकों को हेरोइन (चिट्टा) और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर रिहायशी मकान में दी दबिश मिली जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को पुलिस को लंकाबेकर स्थित एक रिहायशी मकान में मादक पदार्थों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सुनियोजित तरीके से उक्त मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने मकान में मौजूद चार व्यक्तियों के कब्जे से 4.96 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और ₹4,000/- की भारतीय करेंसी बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है: कुलदीप (38 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय श्री केहर सिंह, निवासी मकान नंबर 198, वार्ड नंबर 9, लंकाबेकर, डाकघर ढालपुर, तहसील व जिला कुल्लू। यशवंत सिंह (35 वर्...

कुल्लू: आयुर्वेदिक दवा के नाम पर बुजुर्ग से 11.60 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

चित्र
  कुल्लू: आयुर्वेदिक दवा के नाम पर बुजुर्ग से 11.60 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर ने आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर 81 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बनाते हुए उनसे 11.60 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल्लू निवासी 81 वर्षीय चरनजीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 जून को उनकी मुलाकात कुल्लू बस स्टैंड (न्यू पार्किंग, सरवरी) के पास एक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने अपना नाम राजेन्द्र कुमार (निवासी गुरदासपुर, पंजाब) बताया और खुद को आयुर्वेदिक दवाओं का विक्रेता बताकर बुजुर्ग से संपर्क बढ़ाया। झांसा देकर ठगे लाखों रुपए आरोपी ने बुजुर्ग को गुप्त रोग का 'शर्तिया इलाज' करवाने का झांसा दिया। अपनी बातों में फंसाकर उसने महंगे आयुर्वेदिक उपचार और दवाओं के नाम पर बुजुर्ग से कुल 11,60,000 रुपए ले लिए। इतनी बड़ी रकम लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अतिरिक्त...

कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत मामले में जो तथ्य सामने आये वो चौंकाने वाले, पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय: जयराम ठाकुर

चित्र
  कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत मामले में जो तथ्य सामने आये वो चौंकाने वाले, पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय: जयराम ठाकुर दो दिन से धरने पर बैठे संगठनों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मृतक महिला के पति से घर में मुलाकात कर दिलाया न्याय दिलाने का भरोसा  कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के दौरान चिकित्सीय लापरवाही और दुर्व्यवहार के कारण दम तोड़ने वाली रजनी देवी (उर्फ मंजू शर्मा) की मृत्यु का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्वयं कुल्लू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस लड़ाई में परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। अस्पताल पहुंचने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मृतका के पैतृक घर बालीचौकी के सुनारु गए, जहां उन्होंने मंजू शर्मा के पति और अन्य परिजनों से मुला...

स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जागरूकता नाटकों का मंचन

चित्र
  स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जागरूकता नाटकों का मंचन    मानिकर्ण एवं कसोल क्षेत्र में स्वच्छता तथा कचरा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़-नाटकों का मंचन किया गया। इन नाटकों को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कुल्लू तथा नगर एवं ग्रामीण नियोजन विभाग कुल्लू के सहयोग से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अनुमोदित दल गीत-संगीत कला मंच के द्वारा मंचित किया गया I कलाकारों ने मनोरंजक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से स्थानीय लोगों, पर्यटकों तथा व्यापारियों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अलग अलग कूड़ेदानों और उनके सही उपयोग को बहुत ही सरल ढंग से कलाकारों ने लोगों को जागरूकता किया Iनाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार लापरवाही से फेंका गया कचरा न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और वन्य जीवों के लिए भी खतरा बनता है। नाटक में दिखाया गया कि स्वच्छता हमारी आदत में शुमार होनी चाहिए। यदि हम केवल अपने घर का गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करना शुरू कर दें, तो कचर...

योग दिवस पर सभी की हो भागीदारी : अश्वनी कुमार

चित्र
  योग दिवस पर सभी की हो भागीदारी : अश्वनी कुमार  कुल्लू,  अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने आम नागरिकों व विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6:30 बजे ढालपुर स्थित रथ मैदान, कुल्लू में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन और तैयारियों को लेकर बचत भवन में बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।     उन्होंने बताया कि योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए एक दिन पूर्व ही ढालपुर मैदान में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी, ताकि प्रतिभागियों को...

राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू द्वारा स्वर्गीय उमेश शर्मा की स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

चित्र
  राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू द्वारा स्वर्गीय उमेश शर्मा की स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित कुल्लू : अजय सूर्या / राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू द्वारा बुधवार को स्वर्गीय उमेश शर्मा मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम ने बताया कि स्वर्गीय उमेश शर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे और उनकी स्मृति में पिछले पांच वर्षों से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में जिला कुल्लू की पुरुष एवं महिला वर्ग की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महासंघ के महासचिव वेद राम ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ वन विभाग से हाल ही में सेवानिवृत्त चालक त्रिलोक चंद ठाकुर ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक मेरा युवा भारत (पूर्व में NYKS), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. लाल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया और आयोजकों के प...

26 जून तक "नशा मुक्त सप्ताह" का आयोजन

चित्र
  26 जून तक "नशा मुक्त सप्ताह" का आयोजन शपथ एवं जागरूकता रैली के साथ अभियान का शुभारंभ कुल्लू,  "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" थीम के तहत कुल्लू जिले में 17 से 26 जून 2026 तक 'नशा मुक्त सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि जिला में 10 दिवसीय इस अभियान के दौरान छात्रों, युवाओं एवं आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ, 'माय गॉव' क्विज़, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं, साइकिल व बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष सत्र, "नशा मुक्ति मित्र" पंजीकरण, स्वास्थ्य शिविर एवं काउंसलिंग तथा सोशल मीडिया व रील्स प्रतियोगिता के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का समापन 26 जून को "अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस" पर जिला स्तरीय समारोह एवं स्वयंसेवकों के सम्मान के साथ होगा। इसी क्रम में बुधवार को नशा मुक्त सप्ताह का शुभारंभ ...

किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : प्रो. चन्द्र कुमार

चित्र
किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : प्रो. चन्द्र कुमार कुल्लू पुरानी सब्जी मंडी पतलीकूहल में सोमवार को जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ उसका अवलोकन भी किया।     किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि खेती प्रदेश के लोगों का मुख्य व्यवसाय है और राज्य सरकार किसानों से सीधे जुड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि एक बड़ा उद्योग है, जिससे प्रदेश की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है, जबकि देश की जीडीपी में भी कृषि क्षेत्र का 7 से 8 प्रतिशत योगदान है।     उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कृषि योग्य भूमि सीमित है, इसलिए कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों को खेतों के आकार, मिट्टी की उर्वरता तथा स्थानीय जलवायु के अनुरूप खेती और बागवानी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के मौसम सम्बंधित अध्ययन ...

जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में वित्तीय साक्षरता एवं उद्यमिता विकास पर बल

चित्र
  जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में वित्तीय साक्षरता एवं उद्यमिता विकास पर बल   जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की इस तिमाही की बैठक बचत भवन कुल्लू के सभाकक्ष में आयोजित की गई । बैठक सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर की अध्यक्षता तथा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, अखाड़ा बाजार कुल्लू, शिवेंद्र प्रताप सिंह की सह अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त ने सभी से आग्रह किया की वे समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि इस के लिए जागरूकता अभियान बढाने का प्रयास करे तथा वित्तीय साक्षरता कैंप समय समय पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगाए।  उन्होंने कहा की किसी भी विभाग या बैंक की यदि कोई बड़ी बैठक होती हे तो वे अपने बैंक की योजनाएं तथा इस का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में जा कर लोगों को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के उद्यमिता विकास के बारे में जनता तक जानकारी पहुंचाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने ब...

अटल टनल ने लाहुल-स्पीति को विकास और पर्यटन की नई पहचान दी : राज्यपाल

चित्र
  अटल टनल ने लाहुल-स्पीति को विकास और पर्यटन की नई पहचान दी : राज्यपाल  सिस्सू और हिडिम्बा मंदिर का दौरा भी किया पहली बार पहुंचे राज्यपाल का भव्य स्वागत मनाली/सिस्सू,  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गुरुवार को लाहुल-स्पीति एवं मनाली प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग का दौरा कर इसकी तकनीकी विशेषताओं, सामरिक महत्व तथा क्षेत्रीय विकास में इसकी भूमिका की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल टनल सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित आधुनिक इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक तकनीक का अद्भुत उदाहरण है, जिसने हिमालयी क्षेत्र में विकास और संपर्क के नए आयाम स्थापित किए हैं।     राज्यपाल ने साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक टनल का अवलोकन किया तथा बीआरओ अधिकारियों से इसके निर्माण, सुरक्षा प्रबंधन और संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें वर्षभर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच का साकार...

आनी में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, 4 शिक्षिकाओं की दर्दनाक मौत

चित्र
  आनी में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, 4 शिक्षिकाओं की दर्दनाक मौत आनी (कुल्लू)   जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के भढाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जब चलती गाड़ी पर अचानक एक पेड़ गिर गया। इस हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन शमशर क्षेत्र की ओर जा रहा था कि अचानक रास्ते में पेड़ गिरने से यह हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय आनी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी रहा। इस हादसे में चार शिक्षिकाओं की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान सीमा देवी (पत्नी जिया लाल, निवासी रोपड़ी), बंती देवी (पत्नी हेम दत्त, निवासी कौडल लामीसेरी), उषा (पत्नी मदन लाल, निवासी तराला) तथा स्नेह लता (पत्नी टीकानंद, निवासी पारलीधार) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं...

नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन ज़िला कुल्लू में 70 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

चित्र
  नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन ज़िला कुल्लू में 70 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न निकायों में कुल 60 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत भुंतर के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 14 प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत निरमंड में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। वहीं नगर परिषद कुल्लू के लिए 19 नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर परिषद मनाली में 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।  इस प्रकार से अंतिम दिन के उपरांत जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए कुल 125 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।     नगर पंचायत भुंतर के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 17 प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत निरमंड में 23 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। वहीं नगर परिषद कुल्लू के लिए ...

01 मई को नगवाई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

चित्र
01 मई को नगवाई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी  सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल नगवाई ने जानकारी दी कि विद्युत उपमंडल नगवाई में 33 के०वी० बजौरा-थलीट सर्किट-1 और सर्किट-2 के तहत विद्युत लाईनो की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य 01 मई 2026 को किया जाना है। अतः विद्युत उपमण्डल नगवाई के अंतर्गत 33/11 के०वी० सब स्टेशन नगवाई, 11 के०वी० रोपा फिडर, 11 के०वी० नगवाई फिडर 11 के०वी० पनारसा फिडर तथा 11 के०वी० गडसा फिडर के अन्तर्गत आने वाले नगवांई, झिडी, बालू, रोपा, राहला, न्यूल, छवारा, शोगी, शिल्ह मशोरा, फर्श, टकोली, पनारसा, नाउ-पनाऊ, सुरथ राहड़ी, दलासणी, सचाणी, हुरला, थरास, मथोगी, पचेऊ एवं आस-पास के सभी क्षेत्रों में 01 मई को विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कुल्लू व लाहौल में अप्रैल माह के लिए वाहन पासिंग, ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित।

चित्र
  कुल्लू व लाहौल में अप्रैल माह के लिए वाहन पासिंग, ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, कुल्लू द्वारा अप्रैल 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।  आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने बताया कि आरटीओ कुल्लू में 06, 10, 17, 22 व 28 अप्रैल को वाहनों की पासिंग तथा 27 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन होगा।  आरएलए कुल्लू में 9 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। उन्होंने बताया कि मनाली में 7 और 21 अप्रैल को वाहन पासिंग और 8 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे ।   आरएलए बंजार में 18 अप्रैल, उदयपुर में 24 तथा केलोंग में 25 अप्रैल को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिवस को आयोजित होंगे।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: