स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जागरूकता नाटकों का मंचन

 स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जागरूकता नाटकों का मंचन


 

 मानिकर्ण एवं कसोल क्षेत्र में स्वच्छता तथा कचरा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़-नाटकों का मंचन किया गया। इन नाटकों को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कुल्लू तथा नगर एवं ग्रामीण नियोजन विभाग कुल्लू के सहयोग से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अनुमोदित दल गीत-संगीत कला मंच के द्वारा मंचित किया गया I कलाकारों ने मनोरंजक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से स्थानीय लोगों, पर्यटकों तथा व्यापारियों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अलग अलग कूड़ेदानों और उनके सही उपयोग को बहुत ही सरल ढंग से कलाकारों ने लोगों को जागरूकता किया Iनाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार लापरवाही से फेंका गया कचरा न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और वन्य जीवों के लिए भी खतरा बनता है। नाटक में दिखाया गया कि स्वच्छता हमारी आदत में शुमार होनी चाहिए। यदि हम केवल अपने घर का गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करना शुरू कर दें, तो कचरा प्रबंधन की आधी समस्या का समाधान वहीं हो जाएगा। कलाकारों ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी नागरिकों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नाटक की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि मनिकर्ण और कसोल की प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखा जा सके। इस अवसर पर महिला मंडल के सदस्य, पर्यटक, स्थानीय दुकानदार, युवा व महिलाएं शामिल हुये I

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड