रिवालसर में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक, एनइइटी-यूजी पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा

 रिवालसर में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक, एनइइटी-यूजी पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत रिवालसर में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक बल्ह युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत राव की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में एनइइटी-यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक सक्रिय होकर युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला मंडी प्रभारी अखिल अग्निहोत्री, जावेद सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से बल्ह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर, किशोरी लाल, गोपाल, गगन इंदौरिया, चेतराम, चमन शर्मा, सुदर्शन शर्मा, ईश्वर दास सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ