संदेश

लखनऊ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रास्ते में बाइक रोककर खड़े थे दंपती, पीछे से कार ने मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत

चित्र
लखनऊ से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपती व दो बच्चों को किसान पथ पर तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जनपद लखनऊ के चिनहट कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्री जुग्गौर निवासी कुलदीप (35) मंगलवार की शाम अपनी पत्नी रिंकी (30), पुत्र रोहित (12) व राज (10) के साथ अपनी ससुराल कुर्सी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर जाने के लिए निकला था। यहां मंगलवार को रिश्तेदारी में शादी के कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। रास्ते में देवा कोतवाली इलाके में किसान पथ पर अनंता धाम के पास दंपती बाइक रोक कर खड़े हो गए थे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दंपती व बच्चे उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया एवं युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में देर रात युवक की भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर...

एक्सप्रेसवे पर डंपर से भिड़ी कार, पति की हुई मौत, पत्नी घायल

चित्र
हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। लखनऊ से शादी समारोह से आगरा जा रहे कार सवार दंपती आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। आगरा के कालिंदरी बिहार कॉलोनी डी 909 निवासी महेंद्र सिंह (40) पत्नी सोनिया सिंह के साथ रविवार देर शाम को लखनऊ से एक शादी समारोह से शामिल होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से थार से घर जा रहे थे। ठठिया क्षेत्र के बहसुईया गांव के पास पहुंचे तो आगे चल रहे डंपर में थार जा घुसी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक हसीब अहमद ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

कॉमर्स हाउस बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदा छात्र, हुई मौत

चित्र
राजधानी लखनऊ हजरतगंज में शनिवार सुबह एक छात्र कॉमर्स हाउस बिल्डिंग की आठवीं मंजिल कूद गया। घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस को अभी छात्र के कूदने का कारण नहीं पता चल सका है। जानकीपुरम में सहरा एस्टेट गेट नंबर दो के पास विनय दुबे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा आदित्य 17 जेईई की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आदित्य हजरतगंज स्थित होटल चरण के सामने बनी कॉमर्स हाउस बिल्डिंग पहुंचा और आठवीं तल से कूद गया। आदित्य को गिरता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। छात्र फायर सर्विस की सीढ़ी से चढ़कर छत पर पहुंचा था। बिल्डिंग में तैनात गार्ड ने हजरतगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आदित्य को अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टर न उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि छात्र ने क्यों जान दी है। मामले की जांच की जा रही है। आदित्य की शिनाख्त बिल्डिंग पर पड़े उसके मोबाइल से हुई। वहां किताबों से भरा बैग भी पढ़ा हुआ थ। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।

करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

चित्र
ऊंचाहार (रायबरेली) : सूर्यपाल सिंह खेती करने साथ ही बिना किसी प्रशिक्षण के बिजली लाइन जोड़ने का काम करता था। क्षेत्र के पूरे मातादीन मजरे कंदरावां गांव में खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा युवक करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। करंट से झुलसने के साथ ही जमीन पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौकै पर पहुंची और घटना की जांच की। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। क्षेत्र के कंदारावां गांव निवासी संतशरण सिंह उर्फ कल्लू (48) पुत्र स्व. सूर्यपाल सिंह खेती करने साथ ही बिना किसी प्रशिक्षण के बिजली लाइन जोड़ने का काम करता था। मंगलवार शाम वह गांव में बिजली का तार जोड़ने के लिए खंभे चढ़ गया। उस समय आपूर्ति चालू थी। जिससे वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा।

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा, जबरन पिलाया फिनाइल

चित्र
लखनऊ : घटना बाजारखाला इलाके की है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।अवैध संबंध के विरोध पर एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और जबरन फिनायल पिला दिया। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने सोनी को पीटना शुरु कर दिया। पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और फिर जबरन उसको फिनायल पिला दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की मां सरोजनी ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाजारखाला के नंदाखेड़ा निवासी सोनी यादव (35) के पति संतोष यादव की तालकटोरा इलाके में पुरानी बाइक खरीदने व बेचने की दुकान है। सोनी की मां सरोजनी यादव के मुताबिक दामाद का एक महिला से अवैध संबंध है। सोनी अक्सर इसका विरोध करती है। इस पर आरोपी मारपीट करता है। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई। सरोजनी ने बताया कि सोनी की दो बेटियां चाहत (12) और आराध्या (8) घटना के वक्त घर पर थीं। मां के साथ मारपीट देख दोनों ने बचाने का प्रयास किया। इस पर चिढ़े सं...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: