एक्सप्रेसवे पर डंपर से भिड़ी कार, पति की हुई मौत, पत्नी घायल

हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। लखनऊ से शादी समारोह से आगरा जा रहे कार सवार दंपती आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।



आगरा के कालिंदरी बिहार कॉलोनी डी 909 निवासी महेंद्र सिंह (40) पत्नी सोनिया सिंह के साथ रविवार देर शाम को लखनऊ से एक शादी समारोह से शामिल होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से थार से घर जा रहे थे। ठठिया क्षेत्र के बहसुईया गांव के पास पहुंचे तो आगे चल रहे डंपर में थार जा घुसी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक हसीब अहमद ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग