यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना सुर्खियों पर

यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना सुर्खियों पर


भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 474 रन के खिलाफ पीछा करते हुए दूसरे दिन के आखिरी सेशन में अच्छी नजर आ रही थी. 82 रन पर बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने 41वें ओवर की आखिरी बॉल पर शॉट लगाकर दौड़ लगाई और नॉन स्ट्राइक तक पहुंच गए लेकिन विराट कोहली ने दौड़ नहीं लगाई. उन्होंने इशारे से बताया कि उनको यशस्वी की कॉल सुनाई नहीं दी. इरफान पठान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद यशस्वी जायसवाल के रन आउट पर बात करते हुए विराट के कदम को सही ठहराया. उन्होंने कहा, विराट कोहली को अगर लगा रन नहीं लेना चाहिए तो वो नहीं दौड़ सकते हैं. रन लेने का फैसला सिर्फ स्ट्राइक करने वाले बैटर नहीं करता है. नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बैटर भी रन लेना है या नहीं यह तय कर सकता है।


इरफान पठान जब बोल रहे थे तो संजय मांजरेकर उनकी बात से असहमत नजर आए और बीच में टोकते रहे. बार -बार टोकने के बाद भी जब इरफान लगातार बोलते रहे तो संजय भड़क गए और कहा जब मुझे बोलने ही नहीं दिया जाएगा तो ठीक है मैं चुप हो जाता हूं. इस पर इरफान ने कहा नहीं हम दोनों बोल रहे हैं और अपनी बात रखेंगे. इरफान की सुझाव पर संजय बुरी तरह से झुल्ला गए और कहा अब इनकी बात को लेकर कोचिंग की किताब में रन लेने के लेशन में बदलाव कर देना चाहिए। 

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट लगातार विवादों में बना हुआ है. पहले दिन के खेल में विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया के ओपनर सैम कोस्टांस से हुई झड़प की वजह से चर्चा में आया तो दूसरे यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना सुर्खियां बटोर रहा है। विराट कोहली ने रन लेने के लिए दौड़ नहीं लगाई और इसे लेकर भारतीय दिग्गजों ने अपनी अलग अलग राय रखी. पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर और इरफान पठान आपस में इसे लेकर भिड़ गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन