पार्वती घाटी में अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए।

पार्वती घाटी में अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए।

 

कुल्लू :-        उपायुक्त तोरुल  एस रवीश ने आज  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा  कचरा निपटान सयंत्र  के लिए पार्वती घाटी में कसोल के पास  चिन्हित स्थल का दौरा  कर निरीक्षण  किया तथा यहाँ पर बेहतर तकनीक से अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि यहाँ पर  श्रेडर तथा कम्पोस्टर   लगाया जाएगा और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जाएगा। इससे मणिकर्ण क्षेत्र में कूड़े की समस्या का समाधान करने के अलावा पार्वती नदी को संरक्षित करने का उद्देश्य भी पूर्ण होगा। कसोल कचरा निपटान  संयंत्र के चालू होने से  इस क्षेत्र के होटलों और घरों से निकलने वाले  कचरे का उचित  निपटान  के साथ ही  पार्वती और उसकी सहायक नदियों के किनारे से कचरे से होने वाले प्रदूषण  की समस्या का  भी समाधान हो जाएगा। इस कदम से घाटी की 10 से अधिक पंचायतों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा  कि इस कदम से घाटी अधिक स्वच्छ दिखेगी। उन्होंने कहा कि इससे पार्वती घाटी में आने वाले पर्यटकों को भी अच्छा अनुभव मिलेगा।

इस दौरान  अतिरिक्त  जिला आयुक्त अश्वनी कुमार, ग्रामीण विकास प्राधिकरण की परियोजना अधिकारी जयवंती ठाकुर  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में