भरमौर हेलीपैड पर पुलिस की कार्रवाई, पंजाब के दो युवकों से 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद
भरमौर हेलीपैड पर पुलिस की कार्रवाई, पंजाब के दो युवकों से 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
जनजातीय उपमंडल मुख्यालय के हेलीपैड पंजाब के दो युवकों से 2.15 ग्राम चिटटा बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने साथ ही आरोपी युवकों के ब्लड सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य के जालंधर से जिवांशु अपने दोस्त कर्ण संग भरमौर स्थित अपनी धर्म बहन के घर आया हुआ था। गत रोज स्थानीय युवक के संदिग्धावस्था में मौत के बाद कमरे में इन दिनों की मौजूदगी के चलते पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासे के बाद आरोपियों की हेलीपैड में पार्क निजी कार की गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। इस दौरान कार से 2.15 ग्राम चिटटा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ भरमौर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं