तकनीकी सर्वेक्षण के अनुसार प्रस्तावित हवाई अड्डे का निर्माण बल्ह के स्थान पर वैकल्पिक स्थल जाहू में बनाने की मांग, सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन - Smachar

Header Ads

Breaking News

तकनीकी सर्वेक्षण के अनुसार प्रस्तावित हवाई अड्डे का निर्माण बल्ह के स्थान पर वैकल्पिक स्थल जाहू में बनाने की मांग, सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन

तकनीकी सर्वेक्षण के अनुसार प्रस्तावित हवाई अड्डे का निर्माण बल्ह के स्थान पर वैकल्पिक स्थल जाहू में बनाने की मांग, सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन 


मंडी : अजय सूर्या /

2026 को बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति द्वारा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नागचला से संबंधित उत्पन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त मंडी को सौंपा। समिति सदस्यों ने कहा कि सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट 2023 के आधार पर एस. आर. एशिया टीम द्वारा यह स्पष्ट सुझाव दिया जा चुका है कि तकनीकी सर्वेक्षण के अनुसार प्रस्तावित हवाई अड्डे का निर्माण बल्ह के स्थान पर वैकल्पिक स्थल जाहू में किया जाना अधिक उपयुक्त है।समिति की स्पष्ट मांग है कि बल्ह की उपजाऊ बहु-फसली कृषि भूमि पर प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की योजना को निख्स कर इसे किसी गैर-उपजाऊ भूमि पर स्थानांतरित किया जाए। 


भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के अध्यक्ष बेली राम कोंडल ने बताया कि जून 2018 से पूर्व मुखामंत्री से लगातार आग्रह किया जाता रहा है कि वे बल्ह के किसानों की उपजाऊ भूमि को बचाते हुए किसी वैकल्पिक गैर-उपजाऊ स्थान पर हवाई अड्डे का निर्माण करें। किंतु तत्कालीन सरकार ने किसानों को विश्वास में लिए बिना एकतरफा निर्णय लेकर बल्ह की बहु-फसली कृषि भूमि को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। 



कोई टिप्पणी नहीं