हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा की बैठक में सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा की बैठक में सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी

 हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा की बैठक में सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी


हिम आंचल पेंशनर संघ इकाई चम्बा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला मुख्यालय चम्बा में ब्लॉक प्रधान प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

बैठक में चम्बा ब्लॉक के साथ-साथ मैहला ब्लॉक के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पेंशनरों की सुरक्षा, उनके वित्तीय हक और शहर की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हेल्पएज इंडिया एनजीओ की टीम ने शिरकत की। संस्था के विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को सायबर अपराधों और डिजिटल फ्रॉड से बचने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। पेंशनरों को बताया गया कि कैसे वे अपने मोबाइल का सुरक्षित इस्तेमाल कर सकते हैं। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे पिछले 3 वर्षों से हिमाचल के हर जिले में बुजुर्गों को डिजिटल साक्षर बना रहे हैं। अब तक लगभग 4,000 बुजुर्गों को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

बैठक के दौरान पेंशनरों ने हिमाचल सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि 11 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का लगभग 12 महीनों का एरियर तुरंत जारी किया जाए। विभिन्न विभागों में बजट की कमी के कारण पिछले 2-3 वर्षों से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान शीघ्र हो। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर जल्द अधिसूचना जारी नहीं की, तो पेंशनर अपनी उम्र और बीमारियों की परवाह किए बिना सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान वक्ताओं ने चम्बा शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता प्रकट करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। बैठक में मैहला ब्लॉक के प्रधान प्रकाश चंद शर्मा, महासचिव शिव चरण चंद्रा, पुन्नु राम, ठाकुर सिंह, कर्म चंद, देविंद्र कुमार, सुरेश ठाकुर, बलदेव सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं