पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्यवाही से दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

 पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्यवाही से दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई को मध्य नजर रखते हुए दो उद्घोषित अपराधी सरवन अली पुत्र रुस्तम अली निवासी गांव जुगियाल तहसील धारकलां, जिला पठानकोट (पंजाब)आयु 34 वर्ष को पीओ सेल टीम द्वारा नाभा (ज़ीरकपुर) पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञाप्ति में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए वताया कि गिरफ्तार उक्त अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 343/2020 दिनांक 21.11.2020. अधीन धारा 451, 323, 504, 506 भा०द०सं०. पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज था और वह न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्त को पुलिस थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया गया है। इसी मामले मे एक अन्य कार्रवाई में उद्घोषित अपराधी करण महाजन पुत्र सुरेश कुमार, निवासी दौरंगाला जिला गुरदासपुर (पंजाब) को गांव दौरंगाला से पीओ सेल टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।उक्त अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 121/21, अधीन धारा 279, 337, 338 भा०द०सं० तथा 184, 187 मोटर वाहन अधिनियम, पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज था और वह न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। वर्मा ने वताया कि जिला पुलिस नूरपुर द्वारा भविष्य में भी उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा