CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार



क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध संचरण पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सी.आई.ए. नूरपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए676 ग्राम चरस सहित दो व्यक्तियों को मोके पर  काबू करने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी एडिशन एस पी डीसी वर्मा  नूरपुर ने  देते हुए बताया कि  मामले का विवरण इस प्रकार से है कि सीआईए  नूरपुर की टीम गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान लब चौक क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि गांव कैहरियां में शिव मंदिर के समीप दो व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में मौजूद हैं।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिव मंदिर कैहरियां से कुछ दूरी पर संदिग्ध अवस्था में खड़े दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। मोके पर  ली गई तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास मौजूद बैग से 676 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे विधिवत सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया।पकड़े गए आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया जिनके नाम कुमार चंद, निवासी गांव भुलंग तहसील पद्दर, जिला मंडी (उम्र 37 वर्ष)व राकेश सिंह उर्फ लक्की, निवासी गांव व डाकघर कैहरियां, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा (उम्र 52 वर्ष) हिमाचल प्रदेश हैl इस संदर्भ में पुलिस थाना ज्वाली में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम  की धारा 20, 29 के तहत प्राथमिकी संख्या 175/2026* पंजीकृत की गई है। मामले में आगामी कार्यवाई अमल में लाई जा रही है तथा इस अवैध नेटवर्क के स्रोतों व संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर