अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

 अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया*

 (नूरपुर:-विनय महाजन)


 

 नूरपुर  अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज झंगराड़ा स्थित मिनर्वा ग्रुप ऑफ कॉलेजिज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक मलेंद्र राजन ने शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।जगत नारायण जी के जीवन और योगदान को याद करते हुए विधायक ने कहा कि लाला जगत नारायण जी निर्भीक पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सदैव जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपने विचारों एवं लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी समाज को निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक सेवा के आयोजन उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास हैं। विधायक ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह योगदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।विधायक ने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए।इस अवसर पर डीएसपी संजीव यादव, मनोहर सिंह, नरेंद्र शर्मा, विजेंद्र पठानिया, सूरज चौधरी तथा रणजीत कटोच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन