बीपीएल के लिए सर्वेक्षण या ,मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार, योजना के लिए स्पष्ट करें सरकार - मनजीत डोगरा

 बीपीएल के लिए सर्वेक्षण या ,मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार, योजना के लिए स्पष्ट करें सरकार - मनजीत डोगरा 



आठ चरणों में 1.78 लाख लोगों के चयन का दावा , नौवें चरण के आदेश में बीपीएल का उल्लेख क्यों नहीं? अधिकारियों के विरोधाभासी  बयानो से गरीब जनता असमंजस में



हिमाचल प्रदेश सरकार पिछले लगभग डेढ वर्ष से बीपीएल परिवारों के चयन के नाम पर सर्वेक्षण करवा रही है। अप्रैल 2025 से अब तक इस प्रक्रिया के आठ चरण पूरे हो चुके हैं, लगभग 1.78 लाख लोगों के चयन की बात सामने आ रही है। लेकिन अब नौवें चरण में सरकार द्वारा जारी प्रक्रिया ने पूरी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा की प्रदेश की जनता आज सरकार से सीधा सवाल पूछ रही है कि आखिर यह सर्वेक्षण बीपीएल के चयन के लिए हो रहा है या मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना  के लिए चयन किया जा रहा है  ।  डोगरा ने कहा की सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि सरकार के अधिकारी ही इस प्रक्रिया को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हैं , कहीं इसे बीपीएल सूची का अंतिम चरण बताया जा रहा है , तो कहीं लोगों से मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए आवेदन करने को कहा जा रहा है । जब सरकार और उसके अधिकारी ही स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं तो प्रदेश की गरीब जनता  किस आधार पर आवेदन करें । उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 में जारी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से बीपीएल परिवारों के चयन के लिए सर्वेक्षण का उल्लेख किया गया था।  लेकिन नौवें चरण के लिए की गई अधिसूचना में ना तो बीपीएल का स्पष्ट उल्लेख दिखाई देता है और ना ही मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना का स्पष्ट उल्लेख किया गया है । मनजीत डोगरा ने सरकार से सवाल किया कि अगर यह बीपीएल के लिए सर्वेक्षण है तो सरकार अपने आदेश में बीपीएल शब्द लिखने से क्यों बच रही है और यदि यह मुख्यमंत्री की अलग योजना के लिए  सर्वेक्षण है , तो सरकार इसकी  आधिकारिक अधिसूचना जारी करने से क्यों बच रही है ।

मनजीत डोकरा ने सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण सवाल रखते हुए कहा:-

1 .आठ चरणों में चयनित लगभग 1.78 लाख लोग बीपीएल सूची में है या किसी अन्य योजना के लाभार्थी है ।

2 . नौवें चरण का सर्वेक्षण वास्तव में बीपीएल परिवारों के चयन के लिए है या मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए 

3 . यदि यह बीपीएल सर्वेक्षण है तो नौवें चरण की अधिसूचना  में बीपीएल का स्पष्ट उल्लेख क्यों नहीं किया गया ।

4 . सर्वेक्षण में चयनित परिवारों को बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत मिलने वाली सभी सरकारी लाभ मिलेंगे या नहीं ?

5 . क्या चयनित परिवारों को बीपीएल तथा मुख्यमंत्री की योजना दोनों की सुविधा मिलेगी ?

6.  सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ भी क्या इस सर्वेक्षण में चयनित लाभार्थियों को पहले की तरह मिलते रहेंगे ।

7 सरकार यह भी स्पष्ट करें कि इस सर्वेक्षण के बाद तैयार होने वाली सूची की आधिकारिक स्थिति क्या होगी और इसे किस सरकारी योजना के लिए मान्य माना जाएगा ।

मनजीत डोगरा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बिना किसी और भ्रम के तत्काल स्थिति स्पष्ट की जाए कि अप्रैल 2025 से चल रहा यह सर्वेक्षण आखिर बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया है या मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना  के चयन की प्रक्रिया है।सरकार के अधिकारियों के विरोधाभासी बयानो के करण जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। प्रदेश सरकार एक स्पष्ट और आधिकारिक जवाब प्रदेश की जनता के सामने रखें ताकि प्रदेश की जनता का इस विषय में भ्रम दूर हो और सही स्थिति जो है इस सर्वेक्षण को लेकर के जनता के सामने आए। 

इस मौके पर बिट्टू ठाकुर, सुभाष व्यास जी, राज बलिया जी, संतोष कुंडल जी उपस्थित रहे।


जारी करता 

मनजीत डोगरा 

किसान नेताएवं समाजसेवी 

पंचरुखी हिमाचल प्रदेश।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी