34.5 ग्राम चिट्टे के साथ दबोची पंजाब की शातिर महिला तस्कर, पंजाब में भी दर्ज हैं एनडीपीएस मामले
34.5 ग्राम चिट्टे के साथ दबोची पंजाब की शातिर महिला तस्कर, पंजाब में भी दर्ज हैं एनडीपीएस मामले
हिमाचल मीडिया ब्यूरो : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाए गए "चिट्टा मुक्त हिमाचल" के तहत पुलिस जिला नूरपुर के डमटाल क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए (CIA) नूरपुर की टीम ने गुप्त सूचना और त्वरित कार्रवाई के तहत एक अंतर-राज्यीय महिला नशा तस्कर को 34.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पंजाब के अमृतसर की रहने वाली है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।
मुख्य बिंदु: बरामदगी: 34.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) गिरफ्तारी स्थल: हिल टॉप मंदिर, डमटाल (नूरपुर, हिमाचल प्रदेश)आरोपी की पहचान: सरबजीत कौर (उम्र 43 वर्ष), पुत्री अमर सिंह, निवासी गली नंबर 3, मकान नंबर 112, कोट खालसा के पास, अमृतसर, पंजाब।पंजीकृत मामला: पुलिस थाना डमटाल में FIR No. 150/2026, दिनांक 26.09.2026, धारा 21-61-85 ND&PS Act के तहत मुकदमा दर्ज।
आपको बता दें कि 26 सितंबर 2026 को सीआईए नूरपुर की टीम पुलिस जिला क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए गश्त एवं विशेष चेकिंग पर थी। इसी दौरान 'हिल टॉप मंदिर, डमटाल' के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई पाई गई। महिला की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 34.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लिया और आरोपी को थाना डमटाल के सुपुर्द कर दिया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
आदतन अपराधी है आरोपी महिला, पहले भी दर्ज हैं कई एनडीपीएस मामले
पुलिस की प्रारंभिक जांच और खंगाले गए रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार सरबजीत कौर कोई आम पैडलर नहीं, बल्कि नशे के धंधे की एक शातिर खिलाड़ी है। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
वर्ष 2018: गुरदासपुर जिला (एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला)।
वर्ष 2019: अमृतसर (एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले)।
पठानकोट: पठानकोट क्षेत्र में भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कई एफआईआर दर्ज हैं।
फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस पर पुलिस की नजर
नूरपुर पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि यह खेप पंजाब से लाकर हिमाचल में किसे सप्लाई की जानी थी और इस सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस को खंगाल रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
एसपी नूरपुर का कड़ा संदेश:
पुलिस जिला नूरपुर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' (Zero Tolerance) की नीति सख्ती से लागू है। क्षेत्र में नशा माफिया की कमर तोड़ने के लिए इस तरह की विशेष अभियान और धरपकड़ आगे भी पूरी मुस्तैदी से जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें