संदेश

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हमीरपुर 12 वर्षीय युवक की बावड़ी डूबने से हुई मौत

चित्र
  हमीरपुर 12 वर्षीय युवक की बावड़ी डूबने से हुई मौत मृतक की पहचान 12 वर्षीय नैतिक पुत्र पवन कुमार निवासी कक्कड़ (चंदरूही) भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि बच्चे के बावड़ी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।   नैतिक अपनी बड़ी बहन के साथ उसकी सहेली के घर बगवाड़ गांव में गया था। कुछ देर बहन की सहेली के घर रूकने के बाद वह गांव में स्थित बावड़ी में नहाने चला गया।बावड़ी में नहाने के दौरान ही नैतिक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बावड़ी में गए अन्य लोगों ने नैतिक को पानी में देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू की।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: