भारी बारिश से डंगा व सुरक्षा दीवार गिरी, मकान और गौशाला को खतरा
भारी बारिश से डंगा व सुरक्षा दीवार गिरी, मकान और गौशाला को खतरा
शाहपुर : जनक पटियाल
कोटला ज्वाली : देर रात हुई भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत जांगल के गांव जांगल में रजिंदर कुमार धीमान पुत्र रणजीत सिंह धीमान के घर को काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते उनके मकान के साथ लगा डंगा एवं सुरक्षा दीवार ढह गई। इसके ऊपर बने लैट्रिन-बाथरूम भी गिर गए, जबकि साथ लगती गौशाला भी गिरने की स्थिति में पहुंच गई है। दीवारों में जगह-जगह दरारें आने से परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।रजिंदर कुमार धीमान मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और परिवार में वह अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। अचानक हुए इस नुकसान से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बारिश के कारण हुए नुकसान से मकान, शौचालय और गौशाला को गंभीर क्षति पहुंची है तथा भविष्य में और नुकसान की आशंका बनी हुई है।
पीड़ित परिवार तथा स्थानीय निवासी संजीव धीमान ने ग्राम पंचायत जांगल, जिला उपायुक्त कांगड़ा स्थित धर्मशाला तथा कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार से मांग उठाई है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवार के नुकसान का उचित आकलन करवाया जाए और सरकार की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाए</ p>

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें