संदेश

स्वास्थ्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

टीबी की जांच को ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट करवाने पर करें फोक्स: डीसी

चित्र
टीबी की जांच को ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट करवाने पर करें फोक्स: डीसी    धर्मशाला(सोनाली संधू):-   उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि क्षय रोग निवारण के लिए टीबी की जांच के टेस्ट करवाने को विशेष प्राथमिकता दें ताकि टीबी के लक्षण वाले रोगियों का समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को टीबी रोगियों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।  शनिवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला में क्षय रोग निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि टीबी के लक्षण हों या न हों, सभी की एक्स-रे जांच होगी, यदि इसमें संभावित टीबी निकलेगी तो टीबी की पक्की जांच (मॉलिक्यूलर टेस्ट) के लिए उनको भेजा जाएगा। जिनको टीबी निकलेगी उनको टीबी के प्रभावकारी इलाज से जोड़ा जाएगा और जिनको टीबी (या संभावित टीबी) नहीं निकलेगी उनका टीबी से बचने का उपचार (लेटेंट टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी) किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ टीबी उन्मूलन के लिए काम करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, युवाओं व ...

आयुष विभाग लघु शल्य व पंचकर्मा से कर रहा है लोगों का ईलाज

चित्र
आयुष विभाग लघु शल्य व पंचकर्मा से कर रहा है लोगों का ईलाज नाहन:-     हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयुष विभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। हिमाचल सरकार द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा सेवाओं  को बढ़ाने के लिए जिला सिरमौर में आयुष विभाग की लघु शल्य/पैरा सर्जिकल चिकित्सा की प्रक्रिया को लोगों के घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है।  जिला सिरमौर में आयुष विभाग के 89 आयुष संस्थान, 72 वेलनेस केन्द्र और 17 एएचसी अस्पताल हैं। जिला में आयुष विभाग की सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए 25 आयुष चिकित्सा प्रक्रिया तथा 25 आयुष चिकित्सा अधिकारियों को पंचकर्मा चिकित्सा प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे जिला सिरमौर में अब तक पैरा सर्जिकल के लगभग 661 व पंचकर्मा के 816 लोग लाभान्वित हुए हैं। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में लघु शल्य/पैरा सर्जिकल में अग्नि कर्म, रक्तमोक्षण, मर्म चिकित्सा, कपिंग, विद अग्निकर्म, क्षार कर्म छः तथा पंचकर्म व केरलीय पंचकर्म में  शिरोधा...

परिवार नियोजन कैंप की तिथियों में आंशिक परिवर्तन: डाॅ. पाठक

चित्र
परिवार नियोजन कैंप की तिथियों में आंशिक परिवर्तन: डाॅ. पाठक नाहन:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में सिरमौर जिला के सिविल अस्पतालों में आयोजित होने वाले परिवार नियोजन कैंप की तिथियों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में इस माह यह परिवार नियोजन कैंप सिविल अस्पताल ददाहू में 5 एवं 25 फरवरी को, सरांहा सिविल अस्पताल में 11 फरवरी को, शिलाई के सिविल अस्पताल में 15 फरवरी को तथा 22 फरवरी को राजगढ़ सिविल अस्पताल और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में प्रत्येक गुरूवार को परिवार नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इनमें भाग लेकर इसका लाभ उठाऐं।

गृध्रसी (साइटिका) का आयुर्वेद से सफल चमत्कारी इलाज

चित्र
गृध्रसी (साइटिका) का आयुर्वेद से सफल चमत्कारी इलाज गृध्रसी (साइटिका) के लक्षण-:  एक पैर मे पंजे से लेकर कमर तक दर्द होना गृध्रसी या रिंगण बाय कहलाता है। प्रायः पैर के पंजे से लेकर कूल्हे तक दर्द होता है जो लगातार होता रहता है। मुख्य लक्षण यह है कि दर्द केवल एक पैर मे होता है। दर्द इतना अधिक होता है कि रोगी सो भी नहीं पाता। गृध्रसी (साइटिका) का उपचार:- पारिजात (हरसिंगार) के 10-15 कोमल पत्ते को कटे फटे न हों तोड़ लाएँ। पत्ते को धो कर मिक्सी मे या कैसे ही थोड़ा सा कूट ले या पीस ले। बहुत अधिक बारीक पीसने कि जरूरत नहीं है। लगभग 200-300 ग्राम पानी मे धीमी आंच पर उबालें। चाय की तरह पकाए और छान कर गरम गरम पानी पी ले। प्रतिदिन 2 बार इस पानी को पीएं। इस पारिजात(हरसिंगार) के पत्तों के काढ़े से 15 मिनट पहले और बाद तक ठंडा पानी,दही,लस्सी और आचार आदि न खाएं।

सिविल अस्पताल फतेहपुर में एचएमपीवी बायरस पर बांटी जानकारी

चित्र
सिविल अस्पताल फतेहपुर में एचएमपीवी बायरस पर बांटी जानकारी फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- आपको बता दें बुधवार को सिविल अस्पताल फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग की एक अहम बैठक हुई ।जिसमे ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर फतेहपुर डॉक्टर रिचा महरोत्रा बिशेष उपस्थित रहीं । बैठक दौरान चीन में फैले वायरस एचएमपीवी बारे जानकारी बांटी गई। बैठक में शाम करीब चार बजे जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर फतेहपुर डॉक्टर रिचा महरोत्रा ने बताया कि चीन में फैला हुआ वायरस एचएमपीवी एक सामान्य वायरस है, इससे घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है । उन्होंने बताया कि यह वायरस ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करता है लेकिन इसका इलाज संभव है। इतना जरूर है कि उक्त वायरस के लक्षण कोविड जैसे ही हैं। लेकिन इसका इलाज संभव है । उक्त वायरस के बचाब के लिए कोविड जैसी गाइडलाइन का ही पालन करना होगा । जिसमें मास्क लगाना ,भीड़ भाड़ बाले स्थानों से बचना जरूरी रहेगा।  फिर भी यदि किसी भी व्यक्ति में उक्त लक्षण दिखते हैं तो  नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सम्पर्क किया जा सकता है । इस मौके पर बैठक दौरान ब्लॉक हैल्थ एजुकेटर रजिंदर धीमान सहित अन्य उपस्...

लायन्स क्लब धर्मशाला में, प्रशिक्षु लड़कियों को किया टीबी के प्रति जागरूक

चित्र
लायन्स क्लब धर्मशाला में, प्रशिक्षु लड़कियों को किया टीबी के प्रति जागरूक धर्मशाला:- टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जिले में कर रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी व टीबी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि आज बुधवार को धर्मशाला के लायन्य क्लब में विभाग द्वारा संस्थान के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सौ से अधिक लड़कियों को टीबी के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि लायन्स क्लब के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में टीबी रोग के कारण तथा निवारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को इसे जुड़ी हर जानकारी से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम भारत सरकार का कार्यक्रम है और पूरे भारत मे इसे चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ सूद ने सभी को टीबी मुक्त भारत अभियान की सभी को शपथ भी दिलाई। डॉ. सूद ने बताया कि कार्यक्रम में 7 दिसम्बर से शुरू हुए 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की गई। उन्होंने बता...

जट्ट बेली के बच्चों को, क्षेत्र को टीवी मुक्त बनाने की शपथ दिलबाई

चित्र
जट्ट बेली के बच्चों को, क्षेत्र को टीवी मुक्त बनाने की शपथ दिलबाई फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- आपको बता दें स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश को टीवी मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  उपमण्डल इंदौरा की सीमावर्ती पँचायत रियाली के तहत पड़ती राजकीय माध्यमिक व राजकीय प्राथमिक पाठशाला जट्ट बेली के बच्चों को क्षेत्र को टीवी मुक्त बनाने की शपथ दिलबाई । इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अभियान के तहत बच्चों को टीवी ग्रस्त मरीज से दूरी न बनाने का आह्नान किया गया । साथ ही बताया की टीवी की बीमारी अब लाइलाज नही रही है, बशर्ते इसका पूरा उपचार लिया जाए । उंन्होने स्कूली बच्चों व स्कूल प्रशासन से अपील की कि वह भी अपने आस पास टीवी के लक्षण रखने वाले मरीज को जानते हैं तो उसकी सहायता को आगे आते हुए स्वास्थ्य विभाग के लिए जानकारी जुटाएं । उन्होंने कहा कि टीवी हारेगा , तब हिमाचल जीतेगा और तभी देश जीतेगा । इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर दीपक अवस्थी ,डॉक्टर रचना शर्मा ,अनुपम कुमारी ,शबनम सह...

ज्ञान मैडिकल सैंटर लंबागांव में 150 मरीजों की हुई फ्री स्वास्थ्य जांच

चित्र
ज्ञान मैडिकल सैंटर लंबागांव में 150 मरीजों की हुई फ्री स्वास्थ्य जांच जयसिंहपुर (लोअर  लंबागांव):- ज्ञान मैडिकल सैन्टर में एपेक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल धर्मशाला  के अनुभवी डॉक्टर हार्ट स्पेशलिस्ट अमित वर्मा, सर्जन डॉक्टर अलुवालिया व स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें शिविर में ईसीजी, शुगर, हृदय रोग, शुगर, बीपी, दमा ,पित्ते की पथरी, गुर्दे की पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, पेट व आंत के रोग इत्यादि जांच और टेस्ट की फ्री सुविधा दी गई। हार्ट स्पेशलिस्ट  डॉक्टर अमित वर्मा ने बताया कि महीने के एक दिन ज्ञान मैडिकल सैन्टर में मरीजों का यहीं पर चेकअप किया जाएगा।  वही ज्ञान मैडिकल सैन्टर के डॉ.  मिथुन शर्मा ने बताया कि एपेक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल धर्मशाला  के अनुभवी डॉक्टरों की टीम के इस शिविर को सफल बनाने हेतु हर प्रकार की सहायता की गई। इस शिविर में  लगभग 150 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई।

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

चित्र
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न  डीसी ने टीबी उन्मूलन के लिए बेहतर आपसी समन्वय से काम करने के दिए निर्देश जनभागीदारी से सफल होगा टीबी मुक्त अभियान: हेमराज बैरवा धर्मशाला:-    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को धर्मशाला अस्पताल के सभागार में डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कांगड़ा में चलाए जा रहे सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान आयोजित की जा रही गतिविधियों के बारे विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ टीबी उन्मूलन के लिए काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सभी को टीबी मुक्त भारत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। उपायुक्त ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के दौरान जनभागीदारी के अंतर्गत सभी विभागों द्वारा टीबी मुक...

फ्री मेडिकल कैंप 29 दिसंबर को फोर्टिस अस्पताल द्वारा क्रिसेंट प्ले स्कूल पंचरुखी (पालमपुर) में

चित्र
फ्री मेडिकल कैंप 29 दिसंबर को फोर्टिस अस्पताल द्वारा क्रिसेंट प्ले स्कूल पंचरुखी (पालमपुर) में कांगड़ा(पचरुखी):-  फ्री मेडिकल कैंप 29 दिसंबर को फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा द्वारा क्रिसेंट प्ले स्कूल पंचरुखी में दक्षता फाउंडेशन पंचरुखी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। ये सभी विशेषज्ञ आए हुए व्यक्तियों को उनकी समस्या के आधार पर शूगर, बल्ड प्रेशर, हड्डियों एवं जोड़ों के दर्द के लिए बेहतरीन चिकित्सा परामर्श देंगे। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ईसीजी, शुगर और बीपी आदि के टेस्ट निःशुल्क होंगे और दवाइयां भी बांटी जायेंगी।

डॉक्टर ने बाएं पैर की जगह किया दाएं पैर का ऑपरेशन

चित्र
डॉक्टर ने बाएं पैर की जगह किया दाएं पैर का ऑपरेशन उत्तर प्रदेश:-      डॉक्टर ने फ्रैक्चर वाले बाएं पैर की जगह दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया है। परिजनों ने जब आपत्ति जताई, तो महिला को दोबारा ऑपरेशन रूम ले जाया गया और फिर बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया। आपको बता दें कि यह अजीबोगरीब मामला प्रतापगढ़ जिले के कन्हई थानाक्षेत्र के सिकरी कानूपूर गांव की रहने वाली भुईला देवी का है। महिला को सुल्तानपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने एक्सरे के बाद बताया कि बाएं पैर में फ्रैक्चर है और ऑपरेशन की जरूरत है। लेकिन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया। डॉक्टर ने कर दिया कांड! परिजनों का आरोप : महिला के बाएं पैर में लगी थी चोट, डॉक्टर ने दायें का कर दिया ऑपरेशन शिकायत करने पर दोबारा OT में ले गए और बाएं पैर का भी ऑपरेशन कर दिया! अब महिला के दोनों पैरों का ऑपरेशन हो चुका है pic.twitter.com/Nb8l0aYalK — Avinash Tiwari (@TaviJournalist) December 27, 2024 ऑपरेशन रूम से बाहर आई, तो परिजनों ने देखा कि डॉक्टर ने फ्रैक्चर वाले बाएं पैर की जगह दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया ह...

दिव्यांगता पुनर्वास, आंकलन शिविर का आयोजन

चित्र
कुल्लू में दिव्यांगता पुनर्वास, आंकलन शिविर का आयोजन   कुल्लू:-   जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू द्वारा आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से विकास भुंतर की ग्राम पंचायत पीणी तथा तलपीणी में दिव्यांगता पुनर्वास, आंकलन शिविर का आयोजन किया गया I इस शिविर में 17 दिव्यांगजनों तथा 6 सामान्य नागरिकों का पंजीकरण हुआ I इस शिविर में 14 ऐसे दिव्यांगजन पाए गए जिनकी दिव्यांगता का आकलन मेडिकल बोर्ड द्वारा हो चुका है तथा उनकी दिव्यांगता को दृष्टिगत उनकी पुनर्वास आवश्यकताओं का आकलन करते हुए 5 व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए चिह्नित किया गया तथा उन्हें सहायक उपकरण जैसे :- सुनने की मशीन, एल्बो क्रच, स्मार्ट केन आदि उपलब्ध करवाने के लिए मौके पर केस तैयार किए गएI शिविर में 1 व्यक्तियों की ऑडियोमेट्री करके उनकी सुनने की क्षमता का आकलन किया गया I  शिविर में 3 नए दिव्यांगजनों की पहचान की गई तथा उन्हें जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें इस माह के अन्तिम शनिवार को मेडिकल बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत हो...

सिविल अस्पताल पालमपुर बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान- आशीष बुटेल

चित्र
सिविल अस्पताल पालमपुर बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान- आशीष बुटेल     अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित  पालमपुर :- विधायक के पालमपुर आशीष बुटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श संस्थान बनाया जा रहा है।      आशीष बुटेल, वीरवार को सिविल अस्पताल पालमपुर की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक में बोल रहे थे।  रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) बैठक का आयोजन एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में किया गया।       आशीष बुटेल बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए। विधायक ने कहा कि नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। पालमपुर अस्पताल में भी आरकेएस के माध्यम से पालमपुर और साथ लगते क्षेत्र के रोगियों की सुविधा के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बैठक में आरकेएस के सदस्यों...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: