लायन्स क्लब धर्मशाला में, प्रशिक्षु लड़कियों को किया टीबी के प्रति जागरूक

लायन्स क्लब धर्मशाला में, प्रशिक्षु लड़कियों को किया टीबी के प्रति जागरूक

धर्मशाला:- टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जिले में कर रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी व टीबी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि आज बुधवार को धर्मशाला के लायन्य क्लब में विभाग द्वारा संस्थान के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सौ से अधिक लड़कियों को टीबी के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि लायन्स क्लब के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में टीबी रोग के कारण तथा निवारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को इसे जुड़ी हर जानकारी से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम भारत सरकार का कार्यक्रम है और पूरे भारत मे इसे चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ सूद ने सभी को टीबी मुक्त भारत अभियान की सभी को शपथ भी दिलाई।

डॉ. सूद ने बताया कि कार्यक्रम में 7 दिसम्बर से शुरू हुए 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की गई। उन्होंने बताया कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। टीबी रोग के बारे में सही समय पर परीक्षण और नियमित दवाई लेने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए सभी से जन सहयोग की अपील की तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान को मजबूती से चलाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि लायन्स क्लब धर्मशाला इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है और उनका योगदान सराहनीय है।

इस अवसर पर लायन्स क्लब के अध्यक्ष आर.पी. चौपड़ा ने बताया कि क्लब टीबी के साथ जी रहे चौदह रोगियों को पोषण किटें उपलब्ध करवाने जा रहा है। जिसमें संस्था द्वारा सात पोषण किटें भेंट कर दी गई हैं। इसी कड़ी में छह महीने तक निक्षय मित्र बनकर टीबी के साथ जी रहे रोगियों को लायन्स क्लब धर्मशाला के सदस्य डाईट देंगे। उन्होंने लायन्स क्लब द्वारा भविष्य में भी टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।

इस मौके पर लायन्स क्लब से अध्यक्ष आर पी चोपड़ा, प्रदीप चौधरी, एस.एस बैंस, सचिव कुलदीप बंटा, डॉ. के.एस अत्री और परजेश मल्ही, टीबी हेल्थ विजिटर सुबेश कुमार व टीबी सुपरवाइजर ऋषि कुमार उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार