उपायुक्त ने किया भूकंप और भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

उपायुक्त ने किया भूकंप और भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

मंडी समाचार

मंडी :-   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 28 से 30 जनवरी, 2025 तक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सम्मेलन कक्ष में भूकंप और भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यशाला का शुभारंभ आज यहां उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों का आह्वान करते हुए प्रशिक्षण के महत्व और आपदा न्यूनीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा और प्रशासनिक तत्परता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर डॉ. मदन कुमार, एडीएम मंडी ने भी अपने विचार साझा किए।

इस प्रशिक्षण के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी से विशेषज्ञों को बतौर संसाधन व्यक्ति आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के नवीनतम तरीकों से अवगत कराना और क्षेत्र की आपदा न्यूनीकरण क्षमताओं को मजबूत बनाना है।

इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, हाइड्रो प्रोजेक्ट्स, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण विकास, नगर निगम मंडी, वन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर एवं ग्राम नियोजन, हिमुडा, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड और एचपीपीसीएल के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,