एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित बैठक आयोजित,

 एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित बैठक आयोजित,

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता


उत्तम तकनीक द्वारा उत्पादकता बढ़ाने बारे बागवानों को किया जाए जागरुक - उपायुक्त 

जिला मुख्यालय चंबा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में बागवानों द्वारा नई उद्यान प्रौद्योगिकी को अपनाने, फसल विविधीकरन को बढ़ावा देने तथा पैदावार में इजाफा करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं बारे विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने वित्त वर्ष 2025-26 में जिला चंबा के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित वार्षिक योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि उद्यान विकास से संबंधित इन योजनाओं को मनरेगा के साथ जोड़ने पर जोर दिया जाए। इसके अलावा उत्तम तकनीक द्वारा उत्पादकता बढ़ाने वारे बागवानों को विशेष जागरुकता शिविरों के माध्यम से जागरुक व प्रशिक्षित किया जाए।

बैठक में उप-उद्यान निदेशक प्रमोद शाह ने बताया कि बर्ष 2025-26 में जिला चंबा में बागवानी के विकास के लिए एकीकृत मिशन की वार्षिक कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना में 742.57 लाख रुपये की वार्षिक योजना के लिए अंतिम रूप दिया गया, जिसके अंतर्गत बागवानी के कई घटक जैसे उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण के रूप में उच्च मूल्य की फल फसलों का रोपण, पॉली हाउस की स्थापना, ओला रोधी जाल, सिंचाई योजनाएं, ऑफ सीजन उच्च मूल्य वाली सब्जियां, फूल आदि शामिल हैं। इसके अलावा, पैकिंग ग्रेडिंग मशीनों, कोल्ड रूम, वर्मीकम्पस्ट पिट्स का निर्माण, जिले के भीतर और राज्य के बाहर किसानों के लिए लघु प्रशिक्षण आदि को शामिल किया गया है। प्रमोद शाह ने बताया कि यह योजना 2014 से लागू की गई है और इन वर्षों के दौरान किसानों को लाभान्वित करने के लिए कई कार्य चलाए गए हैं।  

बैठक में बागवानी विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शाह, कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह,अग्रनी जिला प्रबंधक डीसी चौहान, एपीएमसी के सचिव अजय नाथ सहित गैर सरकारी संगठनों व स्वयं सहायता समूहों तत के प्रतिनिधि भी उप

स्थित थे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक