जिला प्रशासन ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर को लेकर जारी की एडवाज़री

 जिला प्रशासन ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर को लेकर जारी की एडवाज़री


संभलकर करें पतंगबाजी, चाइनीज़ मांझे का ना करें उपयोग

ऊना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर के उपयोग को लेकर एडवाज़री जारी की है। उन्होंने बताया कि चाइनीज़ डोर का निर्माण, बिक्री और उपयोग अवैध है। यदि कोई इसकी बिक्री करता है तो इसकी सूचना पुलिस या संबंधित अधिकारी को देना सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने बताया कि पतंगबाजी के लिए उपयोग में लाए जाने वाले चाइनीज़ मांझे और डोर इंसानो के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए बेहद घातक है। चाइनीज़ डोर शीशे, प्लास्टिक, मिश्रित धातु की बनी होने के कारण काफी मजबूत होती है। चाइनीज़ डोर के कारण आकाश में उड़ने वाले पक्षियों के पंख और गर्दन मांझे में उलझकर कटने का खतरा बना रहता है। कई बाइक और स्कूटर सवार लोग भी इस डोर की चपेट में आ जाते हैं जिससे चेहरे पर चोट का खतरा और गला कटने की आशंका ज्यादा होती है। इसके अलावा चाइनीज़ डोर में धातु होने के कारण बिजली के तारों में फंसकर शॉर्ट सर्किट और करंट लगने जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

पतंगबाजी के लिए सुरक्षा उपाय

उन्होंने बताया कि पतंगबाजी करते समय केवल कपास या सूती धागे से बनी पारंपरिक डोर का उपयोग करें। खुले मैदान या सुरक्षित स्थानों पर ही पतंग उड़ाएं, सड़क या बिजली की तारों के पास पतंगबाजी करने से बचें। बाइक सवार हेलमेट और फेस कवर का उपयोग करें। किसी को डोर की चपेट में आने से चोट लगने पर तुरंत प्राथमिक उपचार दें और जरुरत हो तो अस्पताल ले जाएं।

उपायुक्त ने जिलावासियों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से पतंगबाजी करने की अपील की है ताकि खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया