कुल्लू की उचित मूल्य की दुकानों में मक्की के आटे की मांग

कुल्लू की उचित मूल्य की दुकानों में मक्की के आटे की मांग

कुल्लू समाचार

कुल्लू:- जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुल्लू अरविन्द शर्मा ने बताया  कि सरकार व विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की पिसाई करवाकर आटा प्रदेश भर में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को 50 रूपये प्रति किग्रा की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया की जिला कुल्लू में भी माह जनवरी, 2025 में 62 क्विंटल मक्की का आटा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में 7 गोदामों से जिला की 455 उचित मूल्य की दुकानों को वितरित किया गया। उपभोक्ताओं में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की के आटे के प्रति रुझान व मांग को देखते हुए मण्डी जिला से मक्की के आटे को मंगवाया गया है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबन्धक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मण्डी द्वारा फरवरी माह की पहली तारीख तक जिला कुल्लू के निगम के गोदामों में 60 क्विंटल मक्की का आटा कुल्लू भिजवाने हेतु आश्वस्त किया है, ताकि जिला कुल्लू की उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मक्की के आटे की मांग व खपत की पूर्ति की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि यदि और अधिक मांग हुई तो किसी अन्य जिला व स्थान से मक्की के आटे की आपूर्ति जिला के राशन डिपो में करवाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित