सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

ऊना समाचार

ऊना :- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 322 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,42,252 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 

उन्होंने बताया कि ऊना जिला में एपीएल श्रेणी के 82,253, बीपीएल के 18,980, अंत्योदय अन्न योजना के 10,089 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 30,930 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आधार सीडिंग का कार्य 99.99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 96.6 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा ई-केवाईसी का कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में माह जुलाई से नवम्बर, 2024 तक 76,788 क्विंटल आटा, 50,503 क्विंटल चावल, 13,236 क्विंटल चीनी, 1,566 क्विंटल नमक, 6,744 क्विंटल चना दाल, 2,174 क्विंटल मल्का दाल, 2,067 क्विंटल उर्द की दाल, 7,52,732 लीटर सरसों का तेल और 1,33,130 लीटर रिफाइंड ऑयल का वितरण किया गया है।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि माह जून से नवम्बर, 2024 तक जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 1316 निरीक्षण किए गए और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 95 मामलों पर कार्यवाही करते हुए 41 हजार 760 का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 56 दुकानदारों और व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 23 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। हिमाचल प्रदेश क्लिन नियंत्रण के तहत जिला में कुल 20 ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया तथा अनियमितताओं के चलते कुल 81 हजार 775 रूपये का जुर्माना डाला गया। 


इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा, केसीसी बैंक प्रबंधक विवेक कंवर, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव, जिला निरीक्षक एआरसीएस राजेश कुमार, सेल्स सुपरवाइजर कुलदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग