चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त बच्चों ने भ्रमण के दूसरे दिन गोल्डन टेंपल में माथा टेका

 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त बच्चों ने भ्रमण के दूसरे दिन गोल्डन टेंपल में माथा टेका


मंडी एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि मंडी से तीन दिवसीय वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण पर गए चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त बच्चों ने दूसरे दिन गोल्डन टेंपल में माथा टेका। फिर जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर, म्यूजियम आदि में घूमकर वाघा बॉर्डर गए। जहां उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी में शिरकत की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर इन बच्चों के साथ है। उन्होंने बच्चों को गोल्डन मंदिर, जलियांवाला बाग नरसंहार और रीट्रीट सेरेमनी के महत्व और इतिहास की जानकारी साझा की।

रोहित राठौर ने बताया कि भ्रमण के पहले दिन 26 जनवरी को बच्चों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला में लेज़र व 3 डी थिएटर, डिजिटल प्लेटोरियम, हवाईजहाज के उड़ने और भूकंप के आने के झटके और वैज्ञानिक कारण समझे तथा भौतिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, आदमी के उत्पति की थ्योरी, रोबोट की बनावट और काम करने का तरीका, कृषि और अच्छी फसल के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का ज्ञान हासिल किया। उन्होंने डायनासोर पार्क और दूसरी गैलरियों में जाकर खूब मनोरंजन भी किया।

   रोहित राठौर ने बताया कि जिला प्रशासन पंजाब के स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए है और टूर की ठीक व्यवस्था हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को बच्चे पूरा दिन चंडीगढ़ शहर का भ्रमण करेंगें और सायं वापिस मंडी के लिए रवाना हो जाएंगे।

भ्रमण को लेकर बच्चे खुश

भ्रमण को लेकर बच्चे काफी खुश नजर आए। बच्चों ने इस शैक्षणिक भ्रमण के पहले दो दिनों में बहुत कुछ जाना। उन्होंने भ्रमण के लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल और जिला प्रशासन मंडी की भी भूरी भूरी प्रशंसा की जिनके प्रयासों से ये सब संभव हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

नूरपुर विद्युत मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सप्लाई वंद रहेगी 27 अक्टूबर को