कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण हैं-अजय पाठक

 कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण हैं-अजय पाठक


नाहन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नाहन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नाहन डॉ अजय पाठक की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विश्व कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन किया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग दिवस हर वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रीय पिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। इस रोग से जुड़े कलंक और सामाजिक भेद भाव को मिटाने के उददेश्य से इस दिवस को मनाया जाता है।

उन्होंनेे बताया कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण हैं, यह बीमारी मुख्य रूप से त्वचा ,आँखों ,नाक, और परिधीय तंत्रिकाओ को प्रभावित करती है। कुष्ठ रोग के कुछ और लक्षण ये है जैसे त्वचा पर सफेद दाग ,हाथ पैर में सुन्नता ,मासपेशियों में कमज़ोरी, नजर चले जाना या अंधापन, सूजे हुए लिम्फ नोड। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, अगर इस रोग का इलाज समय रहते शुरू कर दिया जाए ,तो ज्यादातर विकलांगताओ से बचा जा सकता है।

उन्होंने इस अवसर पर कर्मचारियों को कुष्ठ दिवस पर शपथ दिलाते हुए यह संदेश दिया गया की हमें पापी से नहीं पाप से लड़ना हैं, अगर कोई लक्षण वाला व्यक्ति मिलता है तो उसकी पूरी तरह से मदद करनी है। हमें रोगी के साथ बैठने खाने, घूमने, फिरने पर किसी प्रकार का भेदभाव नही करना चाहिए, क्योकि यह रोग ऐसे नहीं फैलता हैं। हमें पीड़ित व्यक्ति के साथ सामाजिक भेदभाव की रोकथाम के लिए सदा प्रयत्नशील रहना हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम उनका सपना कुष्ठ मुक्त भारत के लिए प्रयत्नशील रहे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन भी रखा गया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित