नगर निगम में सम्मिलित होने की इच्छुक पंचायतें 3 दिनों के भीतर करें आवेदन

 नगर निगम में सम्मिलित होने की इच्छुक पंचायतें 3 दिनों के भीतर करें आवेदन


ऊना नव स्थापित नगर निगम ऊना के साथ लगती ग्राम पंचायतें यदि निगम क्षेत्र में सम्मिलित होना चाहें तो वे इसे लेकर नगर निगम आयुक्त को आवेदन कर सकती हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इच्छुक पंचायतें ग्राम पंचायत के माध्यम से सम्मिलित होने का प्रस्ताव पास करवाकर आयुक्त नगर निगम ऊना को अगले तीन दिनों के भीतर आवेदन भेज सकती हैं। इसमें नगर निगम में सम्मिलित पंचायतों के साथ लगती पंचायतों द्वारा पूर्ण या आंशिक रूप से नगर निगम ऊना में सम्मिलित होने के लिए आवेदन भेजा जा सकता है।

श्री गुर्जर ने बताया कि नगर निगम ऊना को पूर्ण आकार देने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक ग्राम पंचायत झलेड़ा, रैंसरी, कोटला खुर्द, अजनोली, कोटला कलां लोअर और अप्पर, लाल सिंगी, अरनियाला अप्पर और लोअर, मलाहत, रामपुर, कुठार खुर्द और कुठार कलां पंचायतों को पूर्ण रूप तथा ग्राम पंचायत टब्बा को आंशिक रूप से नगर निगम ऊना में सम्मिलित किया गया है। उनके साथ लगती पंचायतें भी निगम क्षेत्र में आने को लेकर आवेदन कर सकती हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन