नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कार्यवाही करते हुए थाना रैहन क्षेत्र में 7 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि इस संबंध में एफ आई आर नं. 24/2026 दिनांक 08.03.2026 अधीन धारा 21, 25, 29 एन डी एन्ड पीएस एक्ट  के अंतर्गत पुलिस थाना रैहन में मामला दर्ज किया गया है।पिछली रात रलगभग सीआईए स्टाफ पुलिस जिला नूरपुर की टीम गश्त व नाकाबंदी के दौरान सनशाइन होटल रैहन के पास छतर लिंक रोड पर मौजूद थी। नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की ओमनी वैन (HP90-0386) को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड में रखे एक लेडीज़ पर्स से 07 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।इस मामले में पुलिस ने निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

1. दीपक सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी वार्ड नं. 1, VPO दाहब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा।

2. राजेश सिंह पुत्र करण सिंह निवासी वार्ड नं. 5, VPO रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा।

3. शुभम पुत्र संजय कुमार निवासी वार्ड नं. 2 रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा।

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे पूछताछ जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग